"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 105:
{{policy shortcut|वि:ज्योतिषी|वि:ज्योतिष|वि:भविष्य|वि:भविष्यवाणी|वि:ज्योतिषनहीं|वि:ज्योतिषीनहीं|वि:भविष्यनहीं}}
 
विकिपीडिया पर [[विकिपीडिया:en:wikipedia:Verifiabilityसत्यापनीयता|अप्रमाणित]] भविष्यवानियाँ करना वर्जित है। अगर किसी लेख में किसी भविष्य में होने वाली घटना की अपेक्षा की जाती है तो उसके लिए भरोसेमंद और प्रमाणित स्रोतों का डालना आवश्यक है। और ऐसे लेख केवल उन विषयों पर होने चाहिए तो घटना घट जाने के बाद उल्लेखनीय होंगे। सम्पादकों के लिए ऐसे लेखों में [[विकिपीडिया:en:WP:NORमूल शोध नहीं|अपने मूल विचार, राय या खोज]] जोड़ना हमेशा अनुचित है। स्रोतों के साथ प्रमाणित विशेषज्ञों के भविष्यवाणी करने वाले कथन ज़रूर जोड़े जा सकते हैं लेकिन सम्पादकों को ऐसा बहुत सावधानी से किसी तथ्य पर [[विकिपीडिया:en:WP:UNDUEतटस्थ दृष्टिकोण#उचित और अनुचित भार|अनुचित वज़नभार]] न डालते हुए करना चाहिए। अगर दो झगड़ते देशों, चमकिस्तान और जमकिस्तान, के युद्ध के बारे में १०० विशेषज्ञों का कथन है कि दोनों में से कोई नहीं जीत पाएगा और २ का कथन है कि जमकिस्तान जीतेगा, तो लेख में उन दो विद्वानों के आधार पर जमकिस्तान के जीतने की संभावना पर अधिक वज़न देना ग़लत होगा। विशेषकर अगर कोई नई फ़िल्म या किताब आने वाली है तो [[विकिपीडिया:en:Wikipedia:Spamस्पैम|विज्ञापनबाज़ी]] और अप्रमाणित तथ्यों को प्रस्तुत करने से बचे (जैसा कि 'यह फ़िल्म ज़रूर हिट होने वाली है')। विशेषकर फ़िल्मों के सम्बन्ध में [[:en:WP:NFF|बनी नीति]] (अंग्रेज़ी में) को भी देख लें। विशेषकर, ध्यान दें कि:
 
# किसी '''भविष्य में होने वाली घटना''' के बारे में तभी लिखें जब वह उल्लेखनीय हो और उसके वास्तव में घटने की लगभग पूरी संभावना हो। जब तक घटना हो न जाए, उसकी तिथियों को पक्का नहीं मानना चाहिए। अगर किन्ही घटनाओं की तैयारियाँ ज़ोर पकड़ रहीं हैं तो लेखों में उनके होने की सम्भावना को स्रोतों के साथ प्रमाणित करने की ज़रुरत है। उदाहरण के लिए जून २०१२ में लिखे लेख में [[लन्दन]] में होने वाले [[२०१२ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों]] पर लेख स्रोतों के साथ डाला जा सकता है लेकिन [[२०६० ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों]] की कोई तैयारी नहीं चल रही और वह इतना आगे भविष्य में है कि उसपर लेख नहीं बनाना चाहिए। हाँ, अगर किसी लेख में किसी कारणवश ज़रुरत हो तो कहा जा सकता है कि ओलम्पिक खेलों की समय-श्रृंखला के अनुसार २०६० में ओलम्पिक खेलों का आयोजन अपेक्षित होगा, हालांकि ओलम्पिक आयोजन के हर अपेक्षित वर्ष की सूची बनाना अनुचित है। अगर भविष्य में बहुत दूर कोई बहुत ही महत्वपूर्ण घटना होने वाली है जिसपर बहुत से प्रमाणित और भरोसेमंद स्रोत हैं, तो उसपर लेख भी बनाया जा सकता है। उदाहरण के लिए अंग्रेज़ी विकिपीडिया में [[:en:Ultimate fate of the universe|ब्रह्माण्ड का अंतिम भाग्य]] नामक एक बिलकुल उचित लेख बना हुआ है जिसमें आज से अरबों वर्षों बाद ब्रह्माण्ड के भविष्य पर सामग्री सम्मिलित है।