"विकिपीडिया:विकिपीडिया क्या नहीं है": अवतरणों में अंतर

टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
टैग: मोबाइल संपादन मोबाइल वेब संपादन उन्नत मोबाइल संपादन
पंक्ति 117:
विकिपीडिया काग़ज़ पर छपा हुआ नहीं है इसलिए इसपर नई-से-नई जानकारी के प्रयोग से लेखों को कभी-भी सुधारा जा सकता है और सुधारा जाना चाहिए। लेकिन हर ख़बर और हर घटना को विकिपीडिया में न डालें भले ही वे प्रमाणित ही क्यों न हों। विकिपीडिया के लेखों में निम्नलिखित नहीं होना चाहिए:
 
#'''पत्रकारिता'''।{{anchor|पत्रकारी|पत्रकारिता}} विकिपीडिया पर विकिसदस्यों के आँखों-देखे बयान नहीं होने चाहिए क्योंकि वे [[:en:WPवि:PRIMARYसंश्लेषण|प्राथमिक स्रोत]] नीति का उल्लंघन करते हैं। विकिपीडिया पर प्रस्तुत हर तथ्य का [[वि:en:WP:Vसत्यापनीयता|प्रमाणित]] और विकिपीडिया से पूरी तरह अलग स्रोतों से आना ज़रूरी है। अगर आप अपनी तरफ़ से स्वयं प्राथमिक स्रोत बनना चाहते हैं तो हमारी साथी [[:en:Wikisource|विकिसोर्स]] और [[:en:Wikinews|विकीन्यूज़]] परियोजनाओं पर योगदान दीजिये। विकिपीडिया पर लेख [[:en:news style|अख़बारी शैली]] में नहीं लिखे जाते।
#'''ख़बरें'''।{{anchor|ख़बर|खबर|ख़बरें|खबरें}} हालांकि विकिपीडिया के लेखों के लिए समाचारपत्रों में छपी ख़बरें बहुत महत्वपूर्ण स्रोत हो सकतें हैं, लेकिन अधिकतर ख़बरें छापे जाने के लिए ठीक पर ज्ञानकोश के दृष्टिकोण से उल्लेखनीय नहीं होतीं। उदाहरण के लिए आए दिन खेलों, मशहूर हस्तियों से सम्बंधित चीज़ों, छोटी-मोटी दुर्घटनाओं और घोषणाओं की ख़बरें छपती रहती हैं लेकिन यह ज्ञानकोश के लिए उचित नहीं हैं। विकिपीडिया में सम्मिलित चीज़ों की उल्लेखनीयता स्थाई होनी चाहिए, यानि आज से वर्षों और दशकों बाद भी उन्हें महत्वपूर्ण समझा जाना चाहिए। विशेष ध्यान दें कि ताज़ा उल्लेखनीय जानकारी लेखों में डालना उचित है लेकिन इसे ऐसे लिखें कि यह अन्य प्रस्तुत जानकारी के साथ हिल-मिल जाए। आप चाहें तो [[:en:Wikipedia:Notability (events)|घटनाओं की उल्लेखनीयता नीति]] पर भी नज़र डाल सकते हैं।
#'''ग़ैर-उल्लेखनीय व्यक्तियों का विवरण'''। {{anchor|व्यक्ति}} अक्सर किसी उल्लेखनीय घटना से सम्बंधित लोग स्वयं उल्लेखनीय नहीं होते। अगर किसी व्यक्ति का नाम केवल एक ही घटना से सम्बंधित होने के लिए उल्लेखनीय है, तो अक्सर उस व्यक्ति के नाम का लेख बनाना उचित नहीं होता। इसके बजाए उसका नाम केवल उस घटना के लेख में ही सम्मिलित होना चाहिए और उसपर [[विकिपीडिया:en:WP:DUEतटस्थ दृष्टिकोण#उचित और अनुचित भार|उचित से अधिक वज़नभार]] नहीं डालना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए [[विकिपीडिया:en:Wikipedia:Biographiesजीवित ofव्यक्तियों livingकी personsजीवनी|जीवित व्यक्तियों की जीवनियों पर नीति]] पढ़ें।
#'''दिनचर्या, रोज़नामा या डायरी'''। {{anchor|दिनचर्यानहीं|डायरीनहीं}} किसी व्यक्ति के बारे में लिखते हुए ध्यान दें कि हालांकि कोई व्यक्ति उल्लेखनीय हो सकता है, उससे सम्बंधित अधिकतर घटनाएँ और तथ्य उल्लेखनीय नहीं होते। टेलिविझ़न और समाचार-पत्रों में मशहूर हस्तियों के बारे में छोटी-छोटी ख़बरों का तांता बंधा रहता है लेकिन इन सभी तथ्यों को किसी लेख में शामिल किया जाए तो वह लेख उस व्यक्ति का निजी रोज़नामा (डायरी) लगने लगेगा। किसी क्रिकेट के प्रसिद्ध खिलाड़ी के बारे में उसके लिए हर रन, उसके खेले हर मैच और उसके मिलाए हर हाथ के बारे में जानकारी देना ज्ञानकोश के लिए उचित नहीं है।