"रिक्टर पैमाना": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
{{आज का आलेख}}
[[चित्र:Earthquake Richter Scale hindi.jpg|thumb|250px|रिक्टर स्केल भूकंप मापी मानक पैमाना]]
'''रिक्टर पैमाना''' ([[अंग्रेज़ी]]:''Richter magnitude scale'') [[भूकंप]] की [[तरंग|तरंगों]] की तीव्रता मापने का एक [[गणित|गणितीय]] पैमाना है। इसका पूरा नाम '''रिक्टर परिमाण परीक्षण पैमाना''' (''रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल'') होता है और लघु रूप में ''स्थानिक परिमाण'' (लोकल मैग्नीट्यूड) ('''''<math>M_L</math>''''') लिखते हैं। इस पैमाने पर भूकंप से निकली हुई भूगर्भीय ऊर्जा की मात्रा के मापन हेतु एक संख्या से दर्शाया जाता है। यह आधार-दस का [[लघुगणक]] आधारित पैमाना होता है, जो वुड-एंडर्सन टॉर्ज़न सीज़्मोमीटर आउटपुट के सर्वाधिक विस्थापन का संयुक्त क्षैतिज [[आयाम]] (एम्प्लिट्यूड) का लघुगणक निकालने पर मिलता है। उदाहरण के लिए रिक्टर पैमाने पर मापे गये ५.० तीव्रता के एक भूकम्प का कंपन आयाम उसी पैमाने पर आंके गये ४.० तीव्रता के भूकंप के आयाम का दस गुणा अधिक होगा। ''स्थानिक परिमाण'' यानि लोकल मैग्नीट्यूड(<math>M_L</math>) की प्रभावी मापन सीमा लगभग ६.८ होती है। भूकंप की तरंगों को रिक्टर स्केल १ से ९ तक के अपने मापक पैमाने के आधार पर मापता है। भूकंप द्वारा उत्सर्जित [[ऊर्जा]], जो उसके द्वारा किये गये विध्वंस से सीधे संबंधित होती है, कंपन आयाम की {{frac|३|२}} पावर के अनुपात में होती है। अतः परिमाण में १.० का अंतर ३१.६ (<math>=({10^{1.0}})^{(3/2)}</math>) गुणा उत्सर्जित ऊर्जा के सदृश होता है। इसी प्रकार परिमाण में २.० का अंतर १००० (<math>=({10^{2.0}})^{(3/2)}</math> ) उत्सर्जित ऊर्जा के समान होता है। <ref>[http://earthquake.usgs.gov/learning/topics/richter.php यू.एस.जी.एस:द रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल] </ref>
 
[[चित्र:Earthquake severity.jpg|thumb|200pxleft|300px||भूकंप की तीव्रता का सीधा अनुपात-रिक्टर पैमाना]]
अभी तक भूकंप की तीव्रता की अधिकतम सीमा तय नहीं की गई है। रिक्टर स्केल पर ७.० या उससे अधिक की तीव्रता वाले भूकंप को सामान्य से कहीं अधिक खतरनाक माना जाता है। इसी पैमाने पर २.० या इससे कम तीव्रता वाला भूकंप सूक्ष्म भूकंप कहलाता हैं, जो सामान्यतय़ा महसूस नहीं होते। ४.५ की तीव्रता वाले भूकंप घरों और अन्य रचना को क्षतिग्रस्त कर सकते हैं। रिक्टर पैमाने का विकास [[१९३५]] में [[कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी]] के [[चार्ल्स रिक्टर]] और [[बेनो गुटेनबर्ग]] ने मिलकर किया था। अब तक का सबसे बड़ा भूकंप [[२२ मई]] [[१९६०]] को [[ग्रेट चिली]] में आया था। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता ९.५ दर्ज की गई थी। [[२१ सितंबर]], [[२००९]] को [[हिमालय क्षेत्र]] में आए भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता ६.३ मापी गई। इस भूकंप का केंद्र [[गुवाहाटी]] से उत्तर दिशा में १२५ [[किलोमीटर]] दूर मोगार में जमीन के भीतर ७.२ किलोमीटर पर केंद्रित था। [[हैती]] में [[१२ जनवरी]], [[२०१०]] को [[हैती भूकंप २०१०| आए भूकंप]] की तीव्रता रिक्टर स्केल पर ७.८ मापी गई थी।<ref name="हिन्दुस्तान">[http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-91259.html रिक्टर स्केल ]।हिन्दुस्तान लाइव।१५ जनवरी, २०१०</ref>