"संशोधित मरकली तीव्रता पैमाना": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
'''मेर्साली तीव्रता परिमाप''' ([[अंग्रेज़ी]]:''Mercalli intensity scale'') एक पैमाना है जो [[भूकंप|भूकम्पीय]] तीव्रता को मापने के काम में लाया जाता है। इसका नाम इसके विकासकर्ता, जियूसीप्पी मेर्साली (''Giuseppe Mercalli'') के नाम पर रखा गया जो एक [[इटली|इतालवी]] ज्वालामुखीविद था। मेर्साली तीव्रता परिमाप भूकम्प को मापने के अन्य परिमापो जैसे [[रिक्टर पैमाना|रिक्टर पैमाने]], के विपरीत भूकम्प का धरती की सतह, मनुष्यों, प्राकृतिक वस्तुओं, और मानव-निर्मित ढाँचों पर पड़ने वाले प्रभाव को १ से १२ परिमापकों पर मापता है। १ का अर्थ है भूकम्प महसूस नहीं होना और १२ का अर्थ है महाविनाश। ये प्रभाव भूकम्प की दूरी के साथ-साथ असमान हो सकते है, जिसमें सर्वाधिक तीव्रता भूकम्प केन्द्र के आसपास होती है।
 
मर्साली पैमाना व्यापक स्तर पर प्रयोग किये जा रहे दस डिग्री रॉसी-फॉस्टर पैमाने के जियूसीप्पी मेर्साली द्वारा [[१८८४]] एवं [[१९०६]] में किए गए सुधा एवं विकास से जन्मा था। मर्साली तीव्रता पैमाना या मर्साली पैमाना नाम को [[१९०२]] के मूल दस डिग्री पैमाने के अलावा अन्यथा प्रयोग कदापि नहीं करना चाहिये। [[१९०२]] मेंद स डिग्री मर्साली पैमाने को इतालवी भौतिकशास्त्री एडोल्फो कैनसानी द्वारा बारह डिगरी तक विस्तृत किया गया था। बाद में जर्मन भूगर्भभौतिज्ञ अगस्त हेनरिक सीबर्ग द्वारा पुनर्लेखन के बाद इसका नाम '''मर्साली-कैन्सानी-सीबर्ग''' पैमाना हो गया। इसे [[१९३१]] में हैरी ओ वुड एवं फ्रैंक न्यूमैन द्वारा मर्साली-वुड-न्यूमैन (MWN) पैमाना नाम से अंगं प्रकाशित किया गया। बाद में फिर इसे [[रिक्टर पैमाना]] के जनक - [[चार्ल्स रिक्टर]] द्वारा सुधारा गया। वर्तमान में इस पैमाने को मर्साली पैमाना ही कहते हैं जिसे लघुरूप में '''MM''' ही लिखा जाता है।
==परिमाप स्तर==
१ से १२ तक के परिमाप इस प्रकार हैं: