"साहित्य अकादमी पुरस्कार": अवतरणों में अंतर

छो वाक्‍य जोड़े गए तथा संदर्भ दिया गया है।
छो Kaal91 (Talk) के संपादनों को हटाकर MP1999 के आखिरी अवतरण को पूर्ववत किया
टैग: वापस लिया
 
पंक्ति 26:
| next =
}}
'''साहित्य अकादमी पुरस्कार''' भारत में एक साहित्यिक सम्मान है, जो [[भारतीय साहित्य अकादमी|साहित्य अकादमी]] प्रतिवर्ष भारत की अपने द्वारा मान्यता प्रदत्त प्रमुख भाषाओं में से प्रत्येक में प्रकाशित सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति को पुरस्कार प्रदान करती है। [[भारत का संविधान|भारतीय संविधान]] की [[आठवीं अनुसूची]] में शामिल २२ भारतीय भाषाओं के अलावा ये [[राजस्थानी भाषा|राजस्थानी]] और [[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]] भाषा; याने कुल २४ भाषाओं में प्रदान किया जाता हैं। पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में दिए गए।
 
साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार, ज्ञानपीठ पुरस्‍कार के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा साहित्‍यक पुरस्‍कार है। साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार की स्‍थापना वर्ष 1954 ई. में की गयी थी। भारतीय संविधान के 8वीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं के अलावा यह पुरस्‍कार अंग्रेजी तथा राजस्‍थानी भाषा में भी दिया जाता है कुल मिलाकर यह 24 भाषाओं में प्रदान किया जाता है। पहली बार यह पुरस्‍कार वर्ष 1955 में माखनलाल चर्तुवेदी को दिया गया था। पुरस्कार में एक नकद पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र और एक कलम की कांस्य प्रतिकृति दी जाती है।<ref>{{Cite web|url=https://sarkarijobs.ind.in/sahitya-akademi-puraskar.html|title=साहित्‍य अकादमी पुरस्‍कार के बारे में।|date=2023-03-23|website=Sarkari Jobs}}</ref>
 
पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि पाँच हजार रुपए थी, जो सन् 1983 में ब़ढा कर दस हजार रुपए कर दी गई और सन् 1988 में ब़ढा कर इसे पच्चीस हजार रुपए कर दिया गया। सन् 2001 से यह राशि चालीस हजार रुपए की गई थी। सन् 2003 से यह राशि पचास हजार रुपए कर दी गई है।<ref>{{Cite web|url=https://www.jagranjosh.com/current-affairs/sahitya-akademi-award-2019-full-list-in-hindi-1576736334-null|title=साहित्य अकादमी पुरस्कार के बारे में|last=|first=|date=|website=Jagaran Josh|archive-url=|archive-date=|dead-url=|access-date=}}{{Dead link|date=जून 2020 |bot=InternetArchiveBot }}</ref>