"दिल्ली परिवहन निगम": अवतरणों में अंतर

No edit summary
आम बोलचाल में डीटीसी
पंक्ति 1:
[[चित्र:Old and New DTC Bus.jpg|thumb|right|250px|दिल्ली परिवहन निगम की दो बसें, पीछे खड़ी है एक पुरानी हरी-पीली बस, और आगे है नई हरे रंग की बस]]
'''दिल्ली परिवहन निगम''' या '''दिपनि''' [[दिल्ली]] की सरकारी जन-परिवहन सेवा है। यह विश्व की सबसे बड़ी [[बस]] सेवा है जो पूर्णतया [[संपीडित प्राकृतिक गैस]] से चलती है। यह दिल्ली के अंदर और आस-पास के प्रदेशों के कई नगरों तक बसें चलाती है। यह दिल्ली और [[लाहौर]] के बीच चलने वाली ऐतिहासिक बस सेवा भी चलाती है। दिल्ली परिवहन निगम की शुरुआत मई [[1948]] में की गई। यह आजकल [[राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र]] की सरकार के अंतर्गत आती है। इसे आम बोलचाल में '''डीटीसी''' भी कहा जाता है (अंग्रेजी Delhi Transport Corporation, DTC से)।
 
दिल्ली के अंदर चलने वाली बसें 34 डिपो से चलती हैं, और अन्तर्राज्यीय बसें तीन अन्तर्राज्यीय बस अड्डों से चलती हैं, जोकि [[कश्मीरी गेट]], [[सराय काले खां]] और [[आनन्द विहार]] पर हैं। ये बसें सुबह से प्रारंभ होकर अनेक मार्गों पर रात 10:30 तक चलती रहती हैं। इनमें से प्रमुख मार्ग है मुद्रिका और बाहरी मुद्रिका, जो कि मुद्रिका मार्ग या [[महात्मा गांधी मार्ग]] और [[बाहरी मुद्रिका मार्ग]] पर हैं।