"कृष्णकुमार बिड़ला": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
{{आज का आलेख}}
{{Infobox Celebrity
| name = कृष्णकान्त बिड़ला
| image = KrishnaKumarBirla.jpg
| image_size = 200px
| birth_date = [[१२ अक्तूबर]], [[१९१७]]
| birth_place =
| death_date = [[३० अगस्त]], [[२००८]]
| death_place =
| occupation = [[उद्योगपति]]
Line 17 ⟶ 18:
| children = नंदिनी नुपानी,<br />शोभना भारतीय <br />सरोज पोतदार
}}
'''कृष्णकुमार बिड़ला''' ([[१२ अक्तूबर]], [[१९१८]] - [[३० अगस्त]], [[२००८]]) भारत के प्रख्यात उद्योगपति और [[राज्यसभा]] के पूर्व [[राज्य सभा]] सदस्य थे। [[घनश्याम दास बिड़ला]] के पुत्र कृष्णकांत बिड़ला का जन्म [[१२ अक्तूबर]], [[१९१८]] को [[राजस्थान]] के [[पिलानी]] में हुआ था। उनके पिता [[भारतीय स्वतंत्रता संग्राम]] के समय [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] के समर्थकों और [[गांधी जी]] के निकटवर्तियों में शामिल थे। उनकी उच्च शिक्षा [[कोलकाता]], [[दिल्ली]] और [[पंजाब विश्वविद्यालय]] से हुई।<ref name="दैट्स">[http://thatshindi.oneindia.in/news/2008/08/30/200808303316900.html के. के. बिड़ला के निधन पर उद्योग जगत में शोक]।दैट्स हिन्दी।शनिवार, अगस्त 30, 2008</ref> ये [[१९८४]] से [[२०००]] तक लगातार १८ वर्षों के लिये राज्यसभा के सदस्य भी रहे और इस दौरान [[संसद]] की कई समितियों की अध्यक्षता की। भारतीय [[चीनी]] उद्योग के वे संस्थापक सदस्यों में थे।<ref>[http://rashtryaujala.blogspot.com/2008/08/blog-post_2790.html उद्योगपति के अलावा भी बहुत कुछ थे के।के. के. बिड़ला]।राष्ट्रीय उजाला</ref> बिड़ला के औद्योगिक साम्राज्य में चीनी, उर्वरक, रसायन, हैवी इंजीनियरिंग, वस्त्र, जहाजरानी और समाचार-पत्र जैसे मुख्य उद्योग शामिल हैं। कृष्ण कुमार एक उद्योगपति होने के अलावा एक सम्मानित सांसद, समाजसेवी और विद्वान व्यक्ति थे। [[१९६१]] में वे कलकत्ता के शेरिफ चुने गए थे और [[१९९७]] में उन्हें [[पांडिचेरी विश्वविद्यालय]] ने डॉक्टर ऑफ लेटर्स से सम्मानित किया था। उन्होंने भारतीय चीनी उद्योग एसोशिएसन, फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (''फिक्की'') और इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) की भी अध्यक्षता की। उन्होंने [[केके बिड़ला फाउंडेशन]] की स्थापना की, जो [[भारतीय साहित्य]], वैज्ञानिक अनुसंधान और भारतीय [[दर्शनशास्त्र]] में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा करता है।<ref name="दैट्स"/>
 
[[हिन्दुस्तान टाइम्स]] और बिड़ला समूह के अनेक उद्योगों के अध्यक्ष बिड़ला के परिवार में उनकी तीन पुत्रियाँ नंदिनी नुपानी, शोभना भारतीय और सरोज पोतदार हैं। शोभना भारतीय भारत के बड़े समाचारपत्र [[हिन्दुस्तान टाइम्स]] की संपादकीय सलाहकार हैं। उनकी पत्नी मनोरमा देवी बिड़ला का इनसे एक माह पूर्व जुलाई, २००८ में निधन हो गया था।