"गाम्बिया नदी": अवतरणों में अंतर

छो robot Adding: hy:Գամբիա (գետ); अंगराग परिवर्तन
No edit summary
पंक्ति 4:
यह नदी प्रमुखतः [[गाम्बिया]] नामक देश के नाम से जानी जाती है जो अफ़्रीकी मुख्यभूमि पर सबसे छोटा देश है, और इस देश में नदी के निचले बहाव का आधा भाग और दो किनारे पड़ते हैं।
 
फ़ोटा जालोन से आगे बढ़ते हुए यह नदी उत्तर-पश्चिम में बहती हुई [[सेनेगल]] के [[टांबाकौन्डा]] प्रांत में प्रवेश करती है, जहाँ यह [[निकोलो निओकोलो-कोबा राष्ट्रीय उद्यान]] (''Parc National du Niokolo Koba'') से बहती हुई निकलती है, और फिर [[नीरी को नदी|नीरी को]] और [[कोलोउन्तोउ नदी|कोलोउन्तोउ]] नदियाँ इसमें मिलती हैं, और फिर यह नदी गाम्बिया में फाटोटो नामक स्थान पर प्रवेश करती है। इस बिन्दू के बाद नदी आमतौर पर पश्चिम की ओर ही बहती है, लेकिन घुमावदार मार्ग से होती हुई यह महासागर में मिलने के स्थान पर लगभग १० किमी चौड़ी हो जाती है।
 
नदी के मुहाने पर जुफुरे नामक स्थान पर स्थित, जेम्स द्वीप, एक [[यूनेस्को]] [[विश्व धरोहर|विश्व धरोहर स्थल]] है। यह स्थान दास-व्यापार के लिए प्रयुक्त किया जाता था।