"आरती": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 1:
''अधिक विकल्पों के लिए यहां जाएं - [[आरती(बहुविकल्पी)]]''<br><br>
[[चित्र:S344 durga-idol-goldenAarti.pngjpg|thumb|right|280px|देवी दुर्गीमंदिर में भगवाण की मूर्ति की आरती करता हुआ एक पुजारी]]
'''आरती''' [[हिन्दू]] उपासना की एक विधि है। इसमें जलती हुई लौ या इसके समान कुछ खास वस्तुओं से आराध्य के सामाने एक विशेष विधि से घुमाई जाती है। ये लौ घी या तेल के दीये की हो सकती है या [[कपूर]] की। इसमें वैकल्पिक रूप से, घी, धूप तथा सुगंधित पदार्थों को भी मिलाया जाता है। कई बार इसके साथ संगीत (भजन) तथा नृत्य भी होता है। [[मंदिर|मंदिरों]] में इसे प्रातः, सांय एवं रात्रि (शयन) में द्वार के बंद होने से पहले किया जाता है। प्राचीन काल में यह व्यापक पैमाने पर प्रयोग किया जाता था। [[तमिल भाषा]] में इसे ''दीप आराधनई'' कहते हैं।
 
पंक्ति 6:
==विधि==
[[File:Incense smoke Aarti, Ganges, Varanasi.jpg|right|thumb|200px| [[गंगा]] मैया की धूप-लोबान से आरती, [[वाराणसी]] का उठता हुआ धुआं]]
[[File:Evening Ganga Aarti, at Dashashwamedh ghat, Varanasi.jpg|left|thumb|200px|वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा मैया की आरती]]
आरती करते हुए भक्त के मान में ऐसी भावना होनी चाहिए, मानो वह पंच-प्राणों की सहायता से ईश्वर की आरती उतार रहा हो। घी की ज्योति जीव के आत्मा की ज्योति का प्रतीक मानी जाती है। यदि भक्त अंतर्मन से ईश्वर को पुकारते हैं, तो यह पंचारती कहलाती है।
आरती प्रायः दिन में एक से पांच बार की जाती है। इसे हर प्रकार के धामिक समारोह एवं त्यौहारों में पूजा के अंत में करते हैं।एक पात्र में शुद्ध घी लेकर उसमें विषम संख्या (जैसे ३, ५ या ७) में बत्तियां जलाकर आरती की जाती है। इसके अलावा कपूर से भी आरती कर सकते हैं। सामान्य तौर पर पांच बत्तियों से आरती की जाती है, जिसे '''पंच प्रदीप''' भी कहते हैं।<ref name="डिस्कवरी"/> आरती पांच प्रकार से की जाती है। पहली दीपमाला से, दूसरी जल से भरे शंख से, तीसरी धुले हुए वस्त्र से, चौथी आम और पीपल आदि के पत्तों से और पांचवीं साष्टांग अर्थात शरीर के पांचों भाग ([[मस्तिष्क]], [[हृदय]], दोनों कंधे, [[हाथ]] व घुटने) से। पंच-प्राणों की प्रतीक आरती मानव शरीर के पंच-प्राणों की प्रतीक मानी जाती है।<ref name="याहू-धर्म"/>
 
[[File:Evening Ganga Aarti, at Dashashwamedh ghat, Varanasi.jpg|left|thumb|200px|वाराणसी में दशाश्वमेध घाट पर गंगा मैया की आरती]]
आरती की थाली या [[दीपक]] (या सहस्र दीप) को ईष्ट देव की मूर्ति के समक्ष ऊपर से नीचे, गोलाकार घुमाया जाता है। इसे घुमाने की एक निश्चित संख्या भी हो सकती है, व गोले के व्यास भी कई हो सकते हैं। इसके साथ आरती गान भी समूह द्वारा गाय़ा जाता है जिसको संगीत आदि की संगत भी दी जाती है। आरती होने के बाद पंडित या आरती करने वाला, आरती के दीपक को उपस्थित भक्त-समूह में घुमाता है, व लोग अपने दोनों हाथों को नीचे को उलटा कर जोड़ लेते हैं व आरती पर घुमा कर अपने मस्तक को लगाते हैं। इसके दो कारण बताये जाते हैं। एक मान्यता अनुसार ईश्वर की शक्ति उस आरती में समा जाती है, जिसका अंश भक्त मिल कर अपने अपने मस्तक पर ले लेते हैं। दूसरी मानयता अनुसा ईश्वर की नज़र उतारी जाती है, या बलाएं ली जाती हैं, व भक्तजन उसे इस प्रकार अपने ऊपर लेने की भावना करते हैं, जिस प्रका एक मां अपने बच्चों की बलाएं ले लेती है। ये मात्र सांकेतिक होता है, असल में जिसका उद्देश्य ईश्वर के प्रति अपना समर्पण व प्रेम जताना होता है।
 
पंक्ति 17:
 
==सामग्री का महत्व ==
[[चित्र:Multi-tiered_aarti_stand_being_lit,_during_Ganga_Aarti,_Varanasi.jpg|thumb|200px|आरती के सहस्रदीप की तैयाई करते हुए पुजारी]]
आरती के समय कई सामग्रियों का प्रयोग किया जाता है। पूजा में न केवल कलश का प्रयोग करते हैं, बल्कि उसमें कई प्रकार की सामग्रियां भी डालते जाते हैं। इन सभी के पीछे धार्मिक एवं वैज्ञानिक आधार भी हैं।<ref name="याहू-धर्म"/><ref name="डिस्कवरी">[http://hi.brajdiscovery.org/index.php?title=%E0%A4%86%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80 आरती पूजन ]।बृज डिस्कवरी</ref><ref name="डिस्कवरी"/>
*'''[[कलश]]''': कलश एक खास आकार का बना होता है। इसके अंदर का स्थान बिल्कुल खाली होता है। मान्यतानुसा इस खाली स्थान में शिव बसते हैं। यदि आरती के समय कलश का प्रयोग करते हैं, तो इसका अर्थ है कि भक्त शिव से एकाकार हो रहे हैं। समुद्र मंथन के समय विष्णु भगवान ने अमृत कलश धारण किया था। इसलिए कलश में सभी देवताओं का वास माना जाता है।
"https://hi.wikipedia.org/wiki/आरती" से प्राप्त