"साबुत अनाज": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 2:
'''साबुत अनाज''' ([[अंग्रेज़ी]]:''होल ग्रेन'') अर्थात दाने के तीनों भागों को खाया जाता है जिसमें [[आहारीय रेशा|रेशा]] युक्त बाहरी सतह और [[पोषण|पोषकता]] से भरपूर बीज भी शामिल है। साबुत अनाज वाले खाद्य पदार्थों में एक बाहरी खोल, भूसी, चोकर या ब्रान (ऊपरी सतह), बीज और मुलायम एण्डोस्पर्म पाया जाता है।<ref name="हिन्दुस्तान">[http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/tips/67-77-95339.html साबुत अनाज]।हिन्दुस्तान लाइव।८ फरवरी, २०१०</ref> [[गेहूं]] की पिसाई के वक्त ऊपरी भूसी एवं बीज को हटा दिया जाता है एवं स्टार्च बहुल एण्डोस्पर्म ही बच जाता है। भूसी एवं बीज से [[विटामिन ई]], [[विटामिन बी]] और अन्य तत्व जैसे [[जस्ता]], [[सेलेनियम]], [[तांबा]], [[लौह]], [[मैगनीज]] एवं [[मैग्नीशियम]] आदि प्राप्त होते हैं। इनमें [[आहारीय रेशा|रेशा]] भी प्रचुर मात्र में पाया जाता है। सभी साबुत अनाजों में अघुलनशील फाइबर पाये जाते हैं जो कि पाचन तंत्र के लिए बेहतर माने जाते हैं, साथ ही कुछ घुलनशील फाइबर भी होते हैं जो रक्त में वांछित [[कोलेस्ट्रोल]] के स्तर को बढ़ाते हैं। खासतौर से [[जई]], [[जौ]] और [[राई]] में घुलनशील फाइबर की मात्र अधिक होती है, साबुत अनाजों में रूटीन (एक फ्लेवेनएड जो हृदय रोगों को कम करता है), लिग्नान्स, कई [[एंटीऑक्सीडेंट्स]] और अन्य लाभदायक पदार्थ पाये जाते हैं।
 
[[चित्र:Kommissbrot.jpg|thumb|200px|left|परंपरागत पकी हुई राई की ब्रेड]]
पूर्व मान्यता अनुसार साबुत अनाज कई रोगों से बचाते हैं क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुरता होती है। परंतु नवीन खोजों से पुष्टि हुई कि साबुत अनाजों में फाइबर के अलावा कई विटामिनों के अनूठे मिश्रण, [[खनिज]]-[[लवण]], अघुलनशील [[एंटीऑक्सीडेंट ]] और [[फाइटोस्टेरोल]] भी पाए जाते हैं, जो कि सब्जियों और फलों में अनुपस्थित होते हैं और शरीर को कई रोगों से बचाते हैं।<ref name="हैल्दी इंडिया">[http://healthy-india.org/Hindi/grains1.asp साबुत अनाज पूरे शरीर को बचाते हैं]</ref> इसका सेवन करने वालों को मोटापे का खतरा कम होता है। मोटापे को [[बॉडी मास इंडेक्स]] और कमर से कूल्हों के अनुपात से मापा जाता है। साथ ही साबुत अनाज से [[कोलेस्ट्रोल]] स्तर भी कम बना रहता है जिसका मुख्य कारण इनमें पाये जाने वाले [[फाइटोकैमिकल्स]] और [[एंटीआक्सीडेण्ट्स]] हैं। जो घर में बने आटे की रोटियां खाते हैं उनमें ब्रेड खाने वालों की अपेक्षा हृदय रोगों की आशंका २५-३६ प्रतिशत कम होती है। इसी तरह स्ट्रोक का ३७ प्रतिशत, टाइप-२ मधुमेह का २१-२७ प्रतिशत, पचनतंत्र कैंसर का २१-४३ प्रतिशत और हामर्न संबंधी कैंसर का खतरा १०-४० प्रतिशत तक कम होता है।
 
Line 18 ⟶ 19:
* [http://www.msnbc.msn.com/id/15020111/ इंसुलिन प्रतिरोध से बचाव]]
* [http://www.wholegraingourmet.com साबुत अनाज रेसिपीज़]
{{अनाज}}
 
[[श्रेणी:पोषण]]
[[Category:अनाज]]
 
[[de:Vollkorn]]
[[en:Whole grain]]
[[fr:Farine complète]]
[[he:דגנים מלאים]]