"एंटीमैटर": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[चित्र:Antimatter cloud.jpg|thumb|200px|एंटीमैटर क्लाउड]]
कणीय [[भौतिकी]] में, '''एंटीमैटर''' [[पदार्थ]] के एंटीपार्टिकल के सिद्धांत का विस्तार होता है, जहां एंटीमैटर उसी प्रकार एंटीपार्टिकलों से बना होता है, जिस प्रकार पदार्थ कणों का बना होता है।<ref name="नवभारत"/> उदाहरण के लिये, एक एंटीइलेक्ट्रॉन (एक [[पॉज़ीट्रॉन]], जो एक घनात्मक आवेश सहित एक [[इलेक्ट्रॉन]] होता है) एवं एक एंटीप्रोटोन (ऋणात्मक आवेश सहित एक [[प्रोटोन]]) मिल कर एक एंटीहाईड्रोजन [[परमाणु]] ठीक उसी प्रकार बना सकते हैं, जिस प्रकार एक [[इलेक्ट्रॉन]] एवं एक [[प्रोटोन]] मिल कर [[हाईड्रोजन]] परमाणु बनाते हैं। साथ ही पदार्थ एवं एंटीमैटर के संगम का परिणाम दोनों का विनाश (''एनिहिलेशन'') होता है, ठीक वैसे ही जैसे एंटीपार्टिकल एवं कण का संगम होता है। जिसके परिणामस्वरूप उच्च-[[ऊर्जा]] फोटोन ([[गामा किरण]]) या अन्य पार्टिकल-एंटीपार्टिकल युगल बनते हैं। वैसे विज्ञान कथाओं और साइंस फिक्शन चलचित्रों में कई बार एंटीमैटर का नाम सुना जाता रहा है।
 
[[चित्र:3D_image_of_Antihydrogen.jpg|thumb|left|एंटीहाइड्रोजन परमाणु का त्रिआयामी चित्र]]
एंटीमैटर केवल एक काल्पनिक तत्व नहीं, बल्कि असली तत्व होता है। इसकी खोज [[बीसवीं शताब्दी]] के पूर्वाद्ध में हुई थी। तब से यह आज तक वैज्ञानिकों के लिए कौतुहल का विषय बना हुआ है। जिस तरह सभी भौतिक वस्तुएं मैटर यानी पदार्थ से बनती हैं और स्वयं मैटर में [[प्रोटोन]], [[इलैक्ट्रोनइलेक्ट्रॉन]] और [[न्यूट्रॉन]] होते हैं, उसी तरह एंटीमैटर में एंटीप्रोटोन, पोसिट्रॉन्स और एंटीन्यूट्रॉन होते हैं।<ref name="हिन्दुस्तान ">[http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-105558.html एंटीमैटर]। हिन्दुस्तान लाइव ।५ मार्च, २०१०</ref><ref name="नवभारत">[http://navbharattimes.indiatimes.com/rssarticleshow/3701517.cms?prtpage=1 आसमानी टक्कर में एंटीमैटर गायब]।नवभारत टाइम्स।१२ नवंबर, २००८</ref> एंटीमैटर इन सभी सूक्ष्म तत्वों को दिया गया एक नाम है। सभी पार्टिकल और एंटीपार्टिकल्स का आकार एक समान किन्तु आवेश भिन्न होते हैं, जैसे कि एक इलैक्ट्रॉन ऋणावेशी होता है जबकि पॉजिट्रॉन घनावेशी चार्ज होता है। जब मैटर और एंटीमैटर एक दूसरे के संपर्क में आते हैं तो दोनों नष्ट हो जाते हैं। [[ब्रह्मांड]] की उत्पत्ति का सिद्धांत महाविस्फोट ([[बिग बैंग]]) ऐसी ही टकराहट का परिणाम था। हालांकि, आज आसपास के [[ब्रह्मांड]] में ये नहीं मिलते हैं लेकिन वैज्ञानिकों के अनुसार ब्रह्मांड के आरंभ के लिए उत्तरदायी बिग बैंग के एकदम बाद हर जगह मैटर और एंटीमैटर बिखरा हुआ था। विरोधी कण आपस में टकराए और भारी मात्रा में ऊर्जा [[गामा किरण|गामा किरणों]] के रूप में निकली। इस टक्कर में अधिकांश पदार्थ नष्ट हो गया और बहुत थोड़ी मात्रा में मैटर ही बचा है निकटवर्ती ब्रह्मांड में। इस क्षेत्र में ५० करोड़ [[प्रकाशवर्षप्रकाश वर्ष]] दूर तक स्थित तारे और [[आकाशगंगा]] शामिल हैं। वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार सुदूर ब्रह्मांड में एंटीमैटर मिलने की संभावना है।<ref name="नवभारत"/>
 
एंटीमैटर की खोज में रत वैज्ञानिकों का मानना है कि [[ब्लैक होल]] द्वारा तारों को दो हिस्सों में चीरने की घटना में एंटीमैटर अवश्य उत्पन्न होता होगा। इसके अलावा वे [[लार्ज हैडरन कोलाइडर]] जैसे उच्च-ऊर्जा कण-त्वरकों द्वारा एंटी पार्टिकल उत्पन्न करने का प्रयास भी कर रहे हैं।