"तमिल भाषा": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 15:
|ISO2T=
SIL=TAM}}
'''तमिल''' (தமிழ், तमिऴ) (भाषा तथा साहित्य) [[द्रविड़ भाषा परिवार|द्राविड़ भाषा परिवार]] की प्राचीनतम [[भाषा]] मानी जाती है। इसकी उत्पत्ति के सम्बंध में अभी तक यह निर्णय नहीं हो सका है कि किस समय इस भाषा का प्रारम्भ हुआ। विश्व के विद्वानों ने [[संस्कृत]], [[ग्रीक]], [[लैटिन]] आदि भाषाओं के समान तमिल को भी अति प्राचीन तथा सम्पन्न भाषा माना है। अन्य भाषाओं की अपेक्षा तमिल भाषा की विशेषता यह है कि यह अति प्राचीन भाषा होकर भी लगभग २५०० वर्षों से अविरत रूप से आज तक जीवन के सभी क्षेत्रों में व्यवहृत है। तमिल भाषा में उपलब्ध ग्रंथों के आधार पर यह निर्विवाद निर्णय हो चुका है कि तमिल भाषा ईसा से कई सौ वर्ष पहले ही सुसंकृत और सुव्यवस्थित हो गई थी।
 
मुख्य रूप से यह [[भारत]] के दक्षिणी राज्य [[तमिल नाडू]], [[श्री लंका]] के तमिल बहुल उत्तरी भागों, [[सिंगापुर]] और [[मलेशिया]] के भारतीय मूल के तमिलों द्वारा बोली जाती है। भारत, श्रीलंका, और सिंगापुर में इसकी स्थिति एक आधिकारिक भाषा के रूप में है। इसके अतिरिक्त यह मलेशिया, [[मॉरिशस]], [[वियतनाम]], [[रियूनियन]] इस्त्यादि में भी पर्याप्त संख्या में बोली जाती है। लगभग ७ [[करोड़]] लोग तमिल भाषा का प्रयोग [[मातृ-भाषा]] के रूप में करते हैं। यह भारत के [[तमिल नाडु]] राज्य की प्रशासनिक भाषा है, और यह पहली ऐसी भाषा है जिसे २००४ में भारत सरकार द्वारा शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया।