"माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश": अवतरणों में अंतर

No edit summary
पंक्ति 36:
'''माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश''' एक परीक्षा लेने वाली संस्था है। इसका मुख्यालय [[इलाहाबाद]] में है। यह दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षा संचालित करने वाली संस्था है। इसे संक्षेप में "यूपी बोर्ड" के नाम से भी जाना जाता है। बोर्ड ने १०+२ शिक्षा प्रणाली अपनायी हुई है। यह १०वीं एवं १२वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिये सार्वजनिक परीक्षा आयोजित करता है।माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की स्थापना सन् १९२१ में हुई। इसने सबसे पहले सन् १९२३ में परीक्षा आयोजित की। इसके पहले [[इलाहाबाद विश्वविद्यालय]] "हाई स्कूल" एवं "इण्टरमिडिएट" की परीक्षाएं आयोजित करता था।
 
उत्तर प्रदेश बोर्ड का मुख्य कार्य राज्य में हाई स्कूल एवं इण्टरमिडिएट की परीक्षा आयोजित करना होता है। इसके अलावा राज्य में स्थित विद्यालयों को मान्यता देना, हाई स्कूल एवं इण्टरमिडिएट स्तर के लिये पाठ्यक्रम एवं पुस्तकें निर्धारित करना भी प्रमुख कार्य है। साथ ही बोर्ड अन्य बोर्डों द्वारा ली गयी परीक्षाओं को तुल्यता प्रदान करता है।
==मुख्य कार्य==
* विद्यालयों को मान्यता देना
* हाई स्कूल एवं इण्टरमिडिएट स्तर के लिये पाठ्यक्रम एवं पुस्तकें निर्धारित करना
* हाई स्कूल एवं इण्टरमिडिएट की परीक्षा आयोजित करना
* अन्य बोर्डों द्वारा ली गयी परीक्षाओं को तुल्यता प्रदान करना
 
==इन्हें भी देखें==