"देवीभागवत पुराण": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 45:
कृष्ण के न लौटने पर उनके पिता वसुदेव पुत्र-शोक में व्यथित हो उठे। उसी समय महर्षि नारद आ गए। समाचार जानकर नारदजी ने वसुदेव से श्रीमद् देवी भागवत पुराण के श्रवण का उपदेश दिया। वसुदेव मां भगवती की कृपा से पूर्व परिचित थे। उन्होंने नारदजी से कहा-देवर्षि, देवकी के साथ कारागारवास करते हुए जब छ: पुत्र कंस के हाथों मारे जा चुके थे तो हम दोनों पति-पत्नी काफी व्यथित और अंसतुलित हो गए थे। तब अपने कुल पुरोहित महर्षि गर्ग से परामर्श किया और कष्ट से छुटकारा पाने का उपाय पूछा। गुरुदेव ने जगदम्बा मां की गाथा का पारायण करने को कहा। कारागार में होने के कारण मेरे लिए यह संभव नहीं था। अत: गुरुदेव से ही यह कार्य संपन्न कराने की प्रार्थना की।
 
वसुदेव ने कहा-मेरी प्रार्थना स्वीकार करके गुरुदेव ने विंध्याचल पर्वत पर जाकर ब्राह्मणों के साथ देवी की आराधना-अर्चना की। विधि-विधानपूर्वक देवी भागवत का नवाह्र यज्ञ किया। अनुष्ठान पूर्ण होने पर गुरुदेव ने मुझे इसकी सूचना देते हुए कहा-देवी ने प्रसन्न होकर यह आकाशवाणी की है-मेरी प्रेरणा से स्वयं विष्णु पृथ्वी के कष्ट निवारण हेतु वसुदेव देवकी के घर अवतार लेंगे। वसुदेव को चाहिए कि उस बालक को गोकुल ग्राम के नंद-यशोदा के घर पहुंचा दें और उसी समय उत्पन्न यशोदा की बालिका को लाकर आठवीं संतान के रूप में कंस को सौंप दें। कंस यथावत् बालिका को धरती पर पटक देगा। वह बालिका कंस के हाथ से तत्काल छूटकर दिव्य शरीर धारण कर, मेरे ही अंश रूप से लोक कल्याण के लिए विध्यांचल पर्वत पर वास करेगी।करेगी।गर्ग मुनि के द्वारा इस अनुष्ठान फल को सुन कर मैंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आगे घटी घटनाएं मुनि के कथनानुसार पूरी कीं और कृष्ण की रक्षा की। यह विवरण सुनाकर वसुदेव नारदजी से कहने लगे-मुनिवर ! सौभाग्य से आपका आगमन मेरे लिए शुभ है। अत: आप ही मुझे देवी भागवत पुराण की कथा सुनाकर उपकृत करें।
 
वसुदेव के कहने पर नारद ने अनुग्रह करते हुए नवाह्र परायण किया। वसुदेव ने नवें दिन कथा समाप्ति पर नारदजी की पूजा-अर्चना की भगवती मां की माया से श्रीकृष्ण जब गुफा में प्रविष्ट हुए तो उन्होंने एक बालिका को मणि से खेलते देखा। जैसे ही कृष्ण ने बालिका से मणि ली, तो बालिका रो उठी। बालिका के रोने की आवाज को सुनकर जामवंत वहां आ पहुंचा तथा कृष्ण से युद्ध करने लगा। दोनों में सत्ताईस दिन तक युद्ध चलता रहा। देवी की कृपा से जामवंत लगातार कमोजर पड़ता गया तथा श्रीकृष्ण शक्ति-संपन्न होते गए। अंत में उन्होंने जामवंत को पराजित कर दिया।
भगवती की कृपा से जामवंत को पूर्व स्मृति हो आई। त्रेता में रावण का वध करने वाले राम को ही द्वापर में कृष्ण के रूप में अवतरित जानकर उनकी वंदना की। अज्ञान में किए अपराध के लिए क्षमा मांगी। मणि के साथ अपनी पुत्री जांबवती को भी प्रसन्नतापूर्वक कृष्ण को समर्पित कर दिया।
 
मथुरा में कथा के समाप्त होने के बाद वसुदेव ब्राह्मण भोज के बाद आशीर्वाद ले रहे थे, उसी समय कृष्ण मणि और जांबवती के साथ वहां पहुच गए। कृष्ण को वहां देखकर सभी की प्रसन्नता की कोई सीमा न रही। भगवती का आभार प्रकट करते हुए वसुदेव-देवकी ने श्रीकृष्ण का अश्रुपूरित नेत्रों से स्वागत किया। वसुदेव का सफल काम बनाकर नारद देवलोक वापस लौट गए।