"यजुर्वेद": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 11:
[[ऋग्वेद]] के लगभग ६६३ मंत्र यथावत् यजुर्वेद में हैं। यजुर्वेद वेद का एक ऐसा प्रभाग है, जो आज भी जन-जीवन में अपना स्थान किसी न किसी रूप में बनाये हुऐ है। संस्कारों एवं यज्ञीय कर्मकाण्डों के अधिकांश मन्त्र यजुर्वेद के ही हैं। यजुर्वेदाध्यायी परम्परा में दो सम्प्रदाय-१. ब्रह्म सम्प्रदाय अथवा कृष्ण यजुर्वेद, २. आदित्य सम्प्रदाय अथवा शुक्ल यजुर्वेद ही प्रमुख हैं। वर्तमान में कृष्ण यजुर्वेद की शाखा में ४ संहिताएँ -१. तैत्तिरीय, २. मैत्रायणी, ३.कठ और ४.कपिष्ठल कठ ही उपलब्ध हैं। शुक्ल यजुर्वेद की शाखाओं में दो प्रधान संहिताएँ- १. मध्यदिन संहिता और २. काण्व संहिता ही वर्तमान में उपलब्ध हैं। आजकल प्रायः उपलब्ध होने वाला यजुर्वेद मध्यदिन संहिता ही है। इसमें ४० अध्याय, १९७५ कण्डिकाएँ (एक कण्डिका कई भागों में यागादि अनुष्ठान कर्मों में प्रयुक्त होनें से कई मन्त्रों वाली होती है।) तथा ३९८८ मन्त्र हैं। विश्वविख्यात गायत्री मंत्र (३६.३) तथा महामृत्युञ्जय मन्त्र (३.६०) इसमें भी है।
 
यजुर्वेद [[कर्मकाण्ड]] से जुडा हुआ है। इसमें विभिन्न यज्ञों (जैसे [[अश्वमेध]]) का वर्णन है। यजुर्वेद पाठ अध्वुर्य द्वारा किया जाता है| यजुर्वेद ५ शाखाओ मे विभक्त् है-
(१) काठक (२) कपिष्ठल (३)मैत्रियाणी (४)तैतीरीय (५) वाजसनेयी