"ट्यूलिप": अवतरणों में अंतर

छो robot Adding: bs:Tulipan
नेव पिच्
पंक्ति 1:
[[चित्र:Tulip - floriade canberra.jpg|right|thumb|300px|ट्यूलिप के फूल]]
'''ट्यूलिप''' (Tulip) [[वसंत ऋतु]] में फूलनेवाला पादप है। ट्यूलिप (Tulip) के नैसर्गिक वासस्थानों में [[एशिया माइनर]], [[अफगानिस्तान]], [[कश्मीर]] से [[कुमाऊँ]] तक के हिमालयी क्षेत्र, उत्तरी [[ईरान]], [[टर्की]], [[चीन]], [[जापान]], [[साइबीरिया]] तथा [[भूमध्य सागर]] के निकटवर्ती देश विशेषतया उल्लेखनीय हैं। [[वनस्पति विज्ञान]] के ट्यूलिया (Tulipa) वंश का पारिभाषिक उद्गम ईरानी भाषा के शब्द टोलिबन (अर्थात् पगड़ी) से इसलिये माना जाता है कि ट्यूलिप के फूलों को उलट देने से ये [[पगड़ी]] नामक शिरोवेश जैसे दिखाई देते हैं। ट्यूलिपा वंश के सहनशील पौधों का वानस्पतिक कुल लिलिएसिई (Liliaceae) है। टर्की से यह पौध 1554 ई0 में [[ऑस्ट्रिया]], 1571 ई0 में [[हॉलैंड]] और 1577 ई0 में [[इग्लैंड]] ले जाया गया। इस पौधे का सर्वप्रथम उल्लेख 1559 ई0 में गेसनर ने अपने लेखों और चित्रों में किया था और उसी के आधार पर ट्यूलिपा गेसेनेरियाना (Tulipa gesenereana) का नामकरण हुआ। अल्प काल में ही इसके मनमोहक फूलों के चित्ताकर्षक रूपरंग के कारण यह पौधा यूरोप भर में सर्वप्रिय होकर फैल गया है।
[[File:A tulip inside vo 021be.jpg|thumb|right|Inside]]
 
== वर्गीकरण एवं विशेषताएँ ==