"गाथा (अवेस्ता)": अवतरणों में अंतर

नया पृष्ठ: अवेस्ता में भी '''गाथा''' का वही अर्थ है जो वैदिक गाथा का है अ...
 
No edit summary
पंक्ति 1:
[[अवेस्ता]] में भी '''[[गाथा]]''' का वही अर्थ है जो [[गाथा|वैदिक गाथा]] का है अर्थात् गेय [[मंत्र]] या गति का। ये संख्या में पांच हैं जिनके भीतर 17 मंत्र सम्मिलित माने जाते हैं। ये पांचों छंदों की दृष्टि से वर्गीकृत है और अपने आदि अक्षर के अनुसार विभिन्न नामों से विख्यात है। गाथा अवेस्ता का प्राचीनतम अंश है जो रचना की दृष्टि से भी अत्यंत महनीय मानी जाती है। इनके भीतर [[पारसी धर्म]] के सुधारक तथा प्रतिष्ठात्मक [[जरथुस्त्र]] मानवीय और ऐतिहासिक रूप में अपनी अभिव्यक्ति पाते हैं; यहाँ उनका यह काल्पनिक रूप, जो अवेस्ता के अन्य अंशों में प्रचुरता से उपलब्ध होता है, नितांत सत्ताहीन है। यहाँ वे ठोस जमीन पर चलनेवाले मानव हैं जिनमें जगत् के कार्यों के प्रति आशा निराशा, हर्ष विषाद की स्पष्ट छाया प्रतिबिंबित होती है। एक द्वितीय ईश्वर के प्रति उनकी आस्था नितांत दृढ़ है जो जीवन के गतिशील परिवर्तन में भी अपनी एकता तथा सत्ता दृढ़ता से बनाए रहता है।
 
==अवेस्ता के गाथा की भाषा==