"अतियथार्थवाद": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 2:
'''अतियथार्थवाद''' (सर्रियलिज्म / Surrealism), [[कला]] और [[साहित्य]] के क्षेत्र में [[प्रथम महायुद्ध]] के लगभग प्रचलित होने वाली [[शैली]] और [[आंदोलन]] था। चित्रण और मूर्तिकला में तो (चित्रपट के चित्रों में भी) यह आधुनिकतम शैली और तकनीक हैं। इसके प्रचारकों और कलाकारों में चिरिको, दालों, मोरो, आर्प, ब्रेतों, मासं आदि प्रधान हैं। कला में इस सृष्टि का दार्शनिक निरूपण 1924 में [[आंद्रे ब्रेतों]] ने अपनी अतियथार्थवादी घोषणा (सर्रियलिस्ट मैनिफेस्टो) में किया। अतियथार्थवाद कला की, सामाजिक यथार्थवाद के अतिरिक्त, नवीनतम शैली है और इधर, मनोविज्ञान की प्रगति से प्रभावित, प्रभूत लोकप्रिय हुई है।
 
== परिचय ==
[[चित्र:Dona i Ocell.JPG|right|thumb|300px|जोन मिरो (Joan Miro) की कला - 'स्त्री और पक्षी' (बर्सिलोना, सन् १९८२)]]
अतियथार्थवाद का सिद्धांत इसके प्रवर्तकों द्वारा इस प्रकार अभिव्यक्त हुआः अतियथार्थ यथार्थ से, दृश्य-श्रव्य-जगत् से परे हैं। यह वह परम यथार्थ है जो अवचेतन में निहित होता है; सुषुप्त, तंद्रित, स्वप्निल अवस्था में असाधारण कल्पित, अकल्पित, अप्रत्याशित अनुभूतियों के रूप में अनायास आवेगों द्वारा मानस के चित्रपट पर चढ़ता उतरता रहता है। जो विषय अथवा दृश्य साधारणतः तर्कतः परस्पर असंबद्ध लगते हैं वास्तव में उनमें अलक्षित संबंध है जिसे मात्र अतियथार्थवाद प्रकाशित कर सकता है। अतियथार्थवादियों की प्रतिज्ञा है कि हमारे सारे कार्यों का उद्गम अवचेतन अंतर है। वही हमारे कार्यों को गति और दिशा भी देता है और उस उद्गम से प्रस्फुटित होने वाले मनोभावों को दृष्टिगम्य, स्थूल, रससिक्त आकृति दी जा सकती है।
पंक्ति 12:
चित्रण की प्रगति में अतियथार्थवाद ने परंपरागत कलाशैली को तिलांजलि दे दी। उसके आकलन और अभिप्रायों ने, चित्रादर्शों ने सर्वथा नया मोड़ लिया, परवर्ती से अंतरवर्ती की ओर। अवचेतन की स्वप्निल स्थितियों, विक्षिप्तावस्था तक, को उसने शुद्ध प्रज्ञा का स्वच्छंद रूप माना। साधारणतः अतियथार्थवाद के दो भेद किए जाते हैं: (1) स्वप्नाभिव्यक्ति और (2) आवेगांकन। उनमें पहली शैली का विशिष्ट कलाकार [[साल्वादोर दाली]] है और दूसरी का [[जोआन मीरो]]। दोनों [[स्पेन]] के हैं। अवचेतन के उपासक अतियथार्थवाद को फिर भी आकलन के क्षेत्र में राग और रेखा की दृष्टि से सर्वथा उच्छृंखल भी नहीं समझना चाहिए। यह सही है कि अभिप्राय अथवा अंकित विषय के संबंध में अतियथार्थवाद अप्रत्याशित का आकलन करता है, पर जहाँ तक अंकन की तकनीक की बात है उसके आयाम-परिणाम सर्वथा संयत, स्पष्ट और श्रमसिद्ध होते हैं। दाली के चित्र तो इस दिशा में डच चित्राचार्यों की कला से होड़ करते हैं। अप्रत्याशित यथार्थ का उदाहरण ऐसे चित्र से दिया जा सकता है जिसका सारा वातावरण तो चिकित्सालय के शल्यकक्ष (आपरेशन थियेटर) का हो पर आपरेशन की मेज पर, जहाँ मरीज के होने की आशा की जा सकती है, वहाँ वस्तुतः चित्रित होती है सिलाई की मशीन। या नारी का ऊर्ध्वार्ध अंकित करने वाले चित्र में जहाँ ऊपर मुँह होने की अपेक्षा की जाती है वहाँ वस्तुतः मेज की दराज बनी रहती है।
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
 
=== एण्ड्री ब्रेटन (André Breton) की कृतियाँ ===
* [http://www.tcf.ua.edu/Classes/Jbutler/T340/SurManifesto/ManifestoOfSurrealism.htm ''Manifesto of Surrealism'' by André Breton. 1924.]
* [http://pers-www.wlv.ac.uk/~fa1871/whatsurr.html ''What is Surrealism?'' Lecture by Breton, Brussels 1934]
=== जालस्थल ===
* [http://www.Surrealisme.nl Dutch Surrealism],
* [http://nl.wikipedia.org/wiki/Surrealisme Dutch Surrealisme] on Wikipedia.
* [http://www.cnac-gp.fr/education/ressources/ENS-Surrealistart-EN/ENS-Surrealistart-EN.htm Timeline of Surrealism] from [[Centre Pompidou]].
* {{fr icon}} [http://www.site-magister.com/surrealis.htm Le Surréalisme]
* [http://www.Surrealist.com Surrealist.com], A general history of the art movement with artist biographies and art.
 
=== अतियथार्थवाद एवं राजनीति ===
* {{cite web|url=http://libcom.org/history/1919-1950-the-politics-of-surrealism |title=1919-1950: The politics of Surrealism |accessdate=2009-05-17 |last=Heath |first=Nick |publisher=Libcom.org }}
* {{cite web|url=http://www.marcuse.org/herbert/pubs/70spubs/73surreal/arsenalindex.htm |title=Herbert Marcuse and Surrealism |accessdate=2009-05-17 |last=Rosemont |first=Franklin |date=1989 |work=Arsenal vol. 4 }}
* {{cite web|url=http://www.guardian.co.uk/uk/2007/mar/28/topstories3.artnews |title=How the surrealists sold out |accessdate=2009-05-17 |last=Kennedy |first=Maev |date=2007-03-27 |work=[[The Guardian]] }}
 
=== अतियथार्थवादी कविता ===
* {{cite web|url=http://alangullette.com/essays/lit/surreal.htm |title=The Theory and Techniques of Surrealist Poetry |accessdate=2009-05-17 |last=Gullette |first=Alan }}
* {{cite web|url=http://www.textetc.com/modernist/surrealism.html |title=Surrealism in Poetry |accessdate=2009-05-17 |last=Holcombe |first=C. J. }}
पंक्ति 69:
[[ja:シュルレアリスム]]
[[ka:სიურრეალიზმი]]
[[kn:ಸರ್ರಿಯಲಿಸಮ್ (ನವ್ಯ ಸಾಹಿತ್ಯ ಸಿದ್ದಾಂತ ಚಳವಳಿ)]]
[[ko:초현실주의]]
[[ku:Surrealîzm]]