"साधारण नमक": अवतरणों में अंतर

छो robot Adding: af, arc, ay, az, bar, be, bn, bs, fa, gd, ht, id, kn, nah, nv, rw, sq, sr, te, tl, ug Removing: da, eo, he, is, it, la, lt, nn, no, simple, sv Modifying: es, ru, sl, uk
छो robot Adding: ga:Salann, yo:Iyọ̀; अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 3:
'''नमक''' (Common Salt) से साधारणतया [[भोजन]] में प्रयुक्त होने वाले नमक का बोध होता है। रासायनिक दृष्टि से यह सोडियम क्लोराइड (NaCl) है जिसका [[क्रिस्टल]] पारदर्शक एवं घनाकार होता है। शुद्ध नमक रंगहीन होता है, किंतु लोहमय अपद्रव्यों के कारण इसका रंग पीला या लाल हो जाता है। [[समुद्र]] के खारापन के लिये उसमें मुख्यत: सोडियम क्लोराइड की उपस्थिति कारण होती है। [[भौमिकी]] में लवण को हैलाइट (Halite) कहते हैं।
 
== भौतिक गुण ==
 
शुद्ध नमक रंगहीन होता है, किंतु लोहमय अपद्रव्यों के कारण इसका रंग पीला या लाल हो जाता है। इसका [[द्रवणांक]] 804 डिग्री सें., [[आपेक्षिक घनत्व]] 2.16, [[अपवर्तनांक]] 10.542 तथा [[कठोरता]] 2.5 है। यह ठंडे [[जल]] में सुगमता से घुल जाता है और गरम जल में इसकी [[विलेयता]] कुछ बढ़ जाती है। [[हिम]] के साथ नमक को मिला देने से मिश्रण का ताप -21 डिग्री सें. तक गिर सकता है।
[[चित्र:Rock salt crystal.jpg|thumb|right|नमक का [[स्फटिक]]]]
== प्राप्ति / स्रोत ==
नमक समुद्र, प्राकृतिक नमकीन जलस्रोतों एवं शैलीय लवणनिक्षेपों के रूप में प्राप्त होता है। विश्व के विभिन्न भागों में इन निक्षेपों के विशाल भंडार हैं। सभी युगों के स्तरों में ये प्राय: उपलब्ध हैं, किंतु अधिकतर कैंव्रियन युग से मेसोज़ोइक युग के स्तरों में उपलब्ध होते हैं। [[पंजाब]] (पाकिस्तान), [[ईरान]], [[संयुक्त राज्य अमरीका]], आनटेरिऔ (कैनाडा), नौवा स्कॉशा, कोलोराडो, उटाह, [[जर्मनी]], वॉल्गा क्षेत्र तथा डोनेट बेसिन (सोवियत संघ) में नमक के प्रमुख निक्षेप पाए जाते हैं। नमक की कई सौ फुट तथा कहीं-कहीं कई हजार फुट तक मोटी तहें पर्वतों के रूप में एवं धरातल के नीचे पाई जाती हैं। प्राकृतिक नमकीन स्रोत के अंतर्गत नमकीन जल की झीलें, कुएँ तथा स्रोत (spring) आते हैं। नमकीन जल की ये झीलें किसी समय [[महासागर|महासागरों]] के ही भाग होती होंगी जिससे जल में नमक का अंश पर्याप्त बढ़ गया है। इस जल को वाष्पित कर सुगमता से नमक प्राप्त किया जाता है। समुद्र के जल में नमक प्रचुर मात्रा में विद्यमान है।
 
=== भारत में नमक के स्रोत ===
सन् 1947 के पूर्व भारत में नमक का प्रधान स्रोत लवणश्रेणी (Salt Range) थी। खैबर (पाकिस्तान) में नमक की विशाल खानें हैं। यहाँ नमक की तह की मोटाई 100 फुट से भी अधिक है। यह नमक इतना अधिक वर्णहीन एवं पारदर्शक है कि यदि नमक की 10 फुट मोटी दीवाल के एक ओर प्रकाशपुंज रखा जाए तो दूसरी ओर कोई भी व्यक्ति सरलता से पढ़ सकता है। इस नमक निक्षेप पर पर्याप्त लंबे समय से खननकार्य होता चला आ रहा है। यहाँ नमक के खाननकार्य के समय एक प्रकार की धूल (Salt dust) विपुल मात्रा में बनती है। यह लवणीय धूल इंपीरियल केमिकल इंडस्ट्रीज द्वारा संचित की जाती है जो इसका उपयोग क्षारीय संयत्र (Alkali plant) में करते हैं। इस क्षेत्र से नमक के उत्पादन की मात्रा भारत विभाजन के पूर्व 1,87,490 टन था। खैबर नमक की शुद्धता 90 प्रतिशत से भी अधिक है। इसके अतिरिक्त अनेक स्थान और भी हैं जहाँ नमक के समृद्ध स्तर प्राप्त हुए हैं। ऐसा ही एक स्थान वाछी तथा दूसरा कोहर है। यहाँ पर नमक के अतिरिक्त पोटासियम क्लोराइड भी कुछ अंशों में विद्यमान है। विभाजन के पश्चात् यह भाग पाकिस्तान में चला गया है। इस समय भारत का शैल्य नमक स्रात केवल हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित नमक की खानें हैं। यहाँ पर दो स्थानों गुंमा तथा ध्रंग में नमक की खुदाई का कार्य बहुत समय से होता रहा है। सड़क के किनारे-किनारे जोगिंदर नगर से मंडी तक अनेक स्थानों पर लवण जल के झरने हैं। गुंमा में नमक का एक निक्षेप 150 फुट से अधिक मोटा है, किंतु इस नमक में 10-15 प्रतिशत तक बालू के रूप में सिलिका मिला हुआ है। अत: यह नमक पूर्ण रूप से मनुष्य के खाने के योग्य नहीं है। लंबे समय से यह नमक पशुओं को खिलाने के उपयोग में लाया जाता रहा है। गुंमा में लवण निक्षेपों से एक पूर्णत; शुद्ध एवं श्वेत प्रकार का नमक उत्पन्न करने की योजना भारत सरकार बना रही है। ध्रंग में भी लवण जल के अनेक विशाल झरने हैं, जहाँ नमक के विलयन को वाष्पित कर उच्च प्रकार का नमक प्राप्त किया जा सकता है।
 
पंक्ति 29:
अभी हाल में ही हिमाचल प्रदेश में घ्रग नामक क्षेत्र में नमक के बड़े विशाल स्रोत मिले हैं जो बहुत लंबे समय तक नमक का उत्पादन करते रहेंगे। खाने के अतिरिक्त नमक के उपयोग बहुत बड़ी मात्रा में दाहक सोडा, क्लोरीन और सोडियम धातु के निर्माण तथा अन्य उद्योगों में होता है।
 
== स्वास्थ्यपरक पहलू ==
आज दुनिया में नमक की दैनिक खुराक 9-12 ग्राम प्रतिव्यक्ति है, जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के सुझाव के अनुसार ये एक चाय के चम्मच यानि, 5-6 ग्राम होना चाहिए । हाल के साक्ष्य बताते हैं कि इसकी आहार मात्रा प्रति दिन 2-3 ग्राम ही होनी चाहिए । <ref>The Hindu, रविवार, 31 मई, 2009, Magazine, Page 6 - A pinch will do, डॉ जी सेंगोत्तुवेलु</ref>
 
== संदर्भ ==
<references/>
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://jaihindi.blogspot.com/2009/06/blog-post_25.html बहुउपयोगी नमक]
 
[[श्रेणी:रसायन शास्त्र]]
पंक्ति 58:
[[fi:Ruokasuola]]
[[fr:Sel alimentaire]]
[[ga:Salann]]
[[gd:Salann]]
[[gu:મીઠું]]
Line 91 ⟶ 92:
[[ur:نمک]]
[[vi:Muối ăn]]
[[yo:Iyọ̀]]
[[zh:食盐]]
[[zh-min-nan:Iâm]]