"महासागरीय धारायें": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 2:
[[महासागर]] के [[जल]] के सतत एवं निर्देष्ट दिशा वाले प्रवाह को '''महासागरीय धारा''' कहते हैं। वस्तुतः महासागरीय धाराएं, महासागरों के अन्दर बहने वाली उष्ण या शीतल नदियाँ हैं। प्रायः ये भ्रांति होती है कि महासागरों में जल स्थिर रहता है, किन्तु वास्तव मे ऐसा नही होता है। महासागर का जल निरंतर एक नियमित गति से बहता रहता है और इन धाराओं के विभिन्न रूप देखने को मिलते हैं। प्राकृतिक धारा में प्रमुख अपवहन धारा (''ड्रिफ्ट करंट'') एवं ''स्ट्रीम करंट'' होती हैं।<ref name="हिन्दुस्तान">[http://www.livehindustan.com/news/tayaarinews/gyan/67-75-126670.html महासागरीय तरंगें]।५ जुलाई, २०१०।ह्न्दुस्तान लाइव।</ref> एक स्ट्रीम करंट की कुछ सीमाएं होती हैं, जबकि अपवहन धारा करंट के बहाव की कोई विशिष्ट सीमा नहीं होती।
 
==कारण==
महासागरीय धारा बनने के मुख्यत: तीन कारण होते हैं - प्रथम तो जल में [[लवण]] की मात्रा एक स्थान की अपेक्षा दूसरे स्थान पर बदलती है, इसलिए सागरीय जल के घनत्व में भी स्थान के साथ-साथ परिवर्तन आता है। [[द्रव्यों|द्रव्यों]] की प्राकृतिक प्रवृत्ति जिसमें वे अधिक घनत्व वाले क्षेत्र की ओर अग्रसर होते हैं, के कारण धाराएं बनती हैं। दूसरे कारण में [[सूर्य]] की किरणें जल की सतह पर एक समान नहीं पड़तीं।<ref name="हिन्दुस्तान"/> इस कारण जल के तापमान में असमानता आ जाती है। इसके कारण संवहन धारा (कन्वेक्शन करंट) पैदा होते हैं। तीसरा कारण सागर की सतह के ऊपर बहने वाली तेज हवाएं होती हैं। उनमें भी जल में तरंगें पैदा करने की क्षमता होती है। ये तरंगें पृथ्वी की परिक्रमा से भी बनती हैं। इस घूर्णन के कारण पृथ्वी के उत्तरी हिस्से में घड़ी की दिशा में धाराएं बनती हैं।
 
इन सब में [[गल्फ स्ट्रीम]] सबसे महत्त्वपूर्ण होता है। इस स्ट्रीम में जल [[नीला]] एवं गरम[[उष्ण]] हो जाता है। इसका बहाव [[मेक्सिको]] की खाड़ी के उत्तर से [[कनाडा]] तक होता है। यही कारण है कि [[लंदन]] एवं [[पेरिस]] कम ठंडे रहते हैं जबकि [[नॉर्वे]] के तटीय इलाके पूरे वर्ष बर्फ रहित रहते हैं। इसके अलावा, ब्राजील करंट, जापान, उत्तर भूमध्य रेखा, उत्तर प्रशांत महासागरीय तरंग आदि विश्व की प्रमुख सागरी धाराओं में गिने जाते हैं।
 
महासागरीय धाराएं सागरीय जीवन के लिए अत्यावश्यक होती हैं। ये सागरीय जीव-जंतुओं के लिए आहार का मुख्य स्रोत होती हैं। सागर तरंगों से गर्म जल शीतल जल वाले क्षेत्रों तक जाता है। इसके विपरीत सागरीय तरंगों का असर भू-तापमान पर भी पड़ता है।
Line 37 ⟶ 38:
 
[[श्रेणी:भूगोल]]
[[श्रेणी:महासागरीय धाराएं ]]
[[श्रेणी:महासागर]]
 
[[ar:تيار محيطي]]