"छोटा नागपुर पठार": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[Image:Hundru.jpg|thumb|200px300px|राँची स्थित हुँडरु जलप्रपात]]
'''छोटानागपुर का पठार''' ('''छोटानागपुर''') पूर्वी [[भारत]] में स्थित एक पठार है जिसका ज्यादातर हिस्सा [[झारखंड]] और कुछ हिस्से [[उड़ीसा]], [[बिहार]] और [[छत्तिसगढ]] में फैले हुये हैं। इसके उत्तर और उत्तरपूर्व में [[गंगा]] का उपजाऊ मैदान है और पूर्व में [[महानदी]] के मुहाने का इलाका है। यह पठार प्राचीन "Precambrian" चट्टानों का बना है। इस पठारी छेत्र में [[कोयला]] का अकूत भंडार है जिससे [[दामोदर]] घाटी में बसे उद्योगों के [[उर्जा]] संबंधी आवश्यकतायें पूरी होती हैं। छोटानागपुर का पठार तीन छोटे छोटे पठारों से मिलकर बना है जिनमे [[राँची]] का [[पठार]], [[हजारीबाग]] का पठार और [[कोडरमा]] का पठार शामिल है। [[राँची पठार]] सबसे बड़ा पठार है जिसकी औसत ऊँचाई 700 मीटर है। पूरे छोटानागपुर पठार का क्षेत्रफल लगभग 65,000 वर्ग किलो मीटर है।