"निष्कर्षण": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
अनुनाद सिंह (वार्ता | योगदान) |
छो साँचा {{आधार}} |
||
पंक्ति 1:
{{आधार}}
[[जल]] की विद्यमान गहराई के बढ़ाने, [[बंदरगाह]], [[नदी]], [[नहर]] और सागरतट से दूर जलक्षेत्रों को [[नौचालन]] के योग्य गहरा बनाने और उस गहराई को बनाए रखने, समुद्री संरचनाओं के लिए नींव डालने, नदियों को गहरी, चौड़ी या सीधी करने, सिंचाई के लिए नहर काटने और निम्न तल पर स्थित भूमि का उद्धार करने के लिए पदार्थों के हटाने की कला को '''तलकर्षण''' (Dredging) कहा जाता है। तलकर्षण का महत्व इस बात से स्पष्ट हो जाता है कि [[स्वेज नहर]] का निर्माण तलकर्षण द्वारा 30,000,000 टन रेत हटाने पर ही संम्भव हो सका। तलकर्षण के लिए जो मशीनें प्रयुक्त होती हैं, उन्हें '''निकर्षक या झामयंत्र''' (dredger) कहते हैं। इन मशीनों से जल के अंदर जमे पदार्थ निकाले जाते हैं और उनकी व्यवस्था की जाती है।
|