"दक्षिण अमेरिका": अवतरणों में अंतर

छो "दक्षिण अमेरिका" के सुरक्षा-स्तर को बदला ([edit=sysop] (बेमियादी) [move=sysop] (बेमियादी))
{{Pp-protected}} added to protected pages using AWB
पंक्ति 1:
{{pp-template|small=yes}}{{निर्वाचित लेख}}
{{Infobox Continent
|image = [[चित्र:Orthographic Projection of South America.png|200px]]
पंक्ति 20:
}}
}}
'''दक्षिण अमेरिका''' ([[स्पेनी]]: ''América del Sur''; [[पुर्तगाली]]: ''América do Sul'') [[उत्तर अमरीका]] के दक्षिण पूर्व में स्थित [[पश्चिमी गोलार्द्ध]] का एक [[महाद्वीप]] है।<ref>"[http://www.bartleby.com/65/st/SthAmer.html दक्षिण अमरीका]. ''[http://www.bartleby.com/65/ कोलंबिया विश्वकोष]'', षष्टम संस्करण २००१-६ [[न्यू यॉर्क]], कोलंबिया युनिवर्सिटी प्रेस": "fourth largest continent ..., the southern of the two continents of the Western Hemisphere."</ref> दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३<sup>०</sup> उत्तरी [[अक्षांश]] (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६<sup>०</sup> दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५<sup>०</sup> पश्चिमी [[देशान्तर]] (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१<sup>०</sup> पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है।<ref>{{cite book |last=तिवारी |first=विजय शंकर |title= आलोक भू-दर्शन |year=जुलाई २००४ |publisher=निर्मल प्रकाशन |location=कोलकाता |id= |page=६६ |accessday= १९|accessmonth= जुलाई|accessyear= २००९}}</ref> इसके उत्तर में [[कैरीबियन सागर]] तथा [[पनामा नहर]], पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में [[अन्ध महासागर]], पश्चिम में [[प्रशान्त महासागर]] तथा दक्षिण में [[अण्टार्कटिक महासागर]] स्थित हैं।<ref name="तिवारी जुलाई २००४ ५८-८१">{{cite book |last=तिवारी |first=अर्चना |title= भूगोल परिचय |year=जुलाई २००४ |publisher=भारती सदन |location=कोलकाता |id= |page=५८-८१ |accessday= १९|accessmonth= जुलाई|accessyear= २००९}}</ref> [[भूमध्य रेखा]] इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं [[मकर रेखा]] मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग [[उष्ण कटिबन्ध]] में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में [[भारत]] से लगभग ६ गुना बड़ा है। [[पनामा नहर]] इसे [[पनामा भूडमरुमध्य]] पर [[उत्तरी अमरीका]] [[महाद्वीप]] से अलग करती है। किंतु [[पनामा]] देश [[उत्तरी अमरीका]] में आता है।<ref>[http://unstats.un.org/unsd/methods/m49/m49regin.htm#americas "अमेरिकाज़"] ''स्टैन्डर्ड कंट्री एण्ड एरिया कोड्स क्लासिफ़िकेशन (M49)'', [[संयुक्त राष्ट्र]] सांख्यिकी प्रभाग</ref><ref>[http://atlas.nrcan.gc.ca/site/english/maps/reference/international/north_america/referencemap_image_view "उत्तरी अमरीका"] ''[[कनाडा का एटलस''</ref><ref>[http://www.nationalgeographic.com/xpeditions/atlas/index.html?Parent=nameri&Rootmap=&Mode=d&SubMode=w उत्तरी अमरीका का एटलस] नेशनल ज्यॉग्रैफिक</ref>
 
३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी [[एण्डीज पर्वतमाला]] एवं सबसे ऊँची [[टीटीकाका झील]] हैं। भूमध्यरेखा के समीप [[पेरू]] देश में [[चिम्बोरेजो]] तथा [[कोटोपैक्सी]] नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। [[अमेजन]], [[ओरीनिको]], [[रियो डि ला प्लाटा]] यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ [[ब्राज़ील]] की साओ फ्रांसिस्को, [[कोलम्बिया]] की मैगडालेना तथा [[अर्जेण्टाइना]] की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में [[ब्राज़ील]], [[अर्जेंटीना]], [[चिली]], [[उरुग्वे]], [[पैराग्वे]], [[बोलिविया]], [[पेरू]], [[ईक्वाडोर]], [[कोलोंबिया]], [[वेनेज़ुएला]], [[गुयाना]] (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और [[फ़ाकलैंड द्वीप-समूह]] आदि देश हैं।
पंक्ति 37:
== भू-प्रकृति ==
[[चित्र:South America satellite orthographic.jpg|thumb|right|दक्षिण अमेरिका का भौतिक स्वरूप]]
धरातलीय स्वरूप के अन्तर की दृष्टि से दक्षिण अमेरिका महाद्वीप विशेष महत्त्वपूर्ण है। पश्चिम की ओर तट के समानान्तर [[एण्डीज कार्डिलेरा]] पर्वत शृंखला उत्तर से दक्षिण की ओर फैली हुई है<ref>{{cite book |last=मामोरिया |first=चतुर्भुज |title= भौगोलिक चिन्तन एवं तीन दक्षिणी महाद्वीप |year=नवंबर २००८ |publisher=साहित्य भवन |location=आगरा |id= |page=१५४|accessday= ८|accessmonth= दिसंबर|accessyear= २००९}}</ref> जो [[उत्तरी अमेरिका]] के [[राकी पर्वत]] का ही सिलसिला है। ७,२०० किलोमीटर लम्बी यह विश्व की सबसे लम्बी पर्वतमाला [[हिमालय]] के बाद सबसे ऊँची [[पर्वत शृंखला]] भी है। इसमें अनेक ऊँची-ऊँची पर्वत श्रेणियाँ, [[पठार]], तथा [[ज्वालामुखी शिखर]] पाये जाते हैं। संसार का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत [[कोटोपैक्सी]] (५,९७० मीटर) इसी भाग में स्थित है। इस पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी अकाकागुआ (६,९६९ मीटर) सदैव बर्फ से ढकी रहती है। एण्डीज की साधारणतः दो श्रेणियाँ हैं जिनके मध्य बोलविया एवं पेरू के पठार तथा विशाल मीठे जल की झील [[टिटिकाका]] है। इस महाद्वीप में मुख्य तीन पठारी भाग है, गायना का पठार, ब्राज़ील का पठार एवं पेटागोनिया का पठार। गायना का कटा-छटा पठारी भाग जो ओरीनीको एवं अमेजन नदी के मुहाने के बीच है, ९०० से १,८०० मीटर ऊँचा है एवं जल विभाजक का कार्य करता है। त्रिभुजाकार ब्राज़ील का पठार दक्षिण अमेरिका के मध्यवर्ती भाग में [[अटलांटिक महासागर]] के तट पर उत्तर-पूर्व में केपराग से प्रारम्भ होकर दक्षिण में रियो ग्रेडो डी सुल तक विस्तृत है। कठोर [[पर्वत#वलित पर्वत|वलित]] चट्टाने से निर्मित होने के कारण अभी तक क्षय से बचा हुआ है। पेटागोनिया का पठार अर्जेन्टाइना में लिमये नदी से दक्षिणी अमेरिका के अंतिम छोर तक फैला है। ३०० से ९०० मीटक ऊँचा यह पठार पश्चिम में एण्डीज पर्वतमाला से सीमित होकर पूर्व में वेदिकायुक्त ढालों के रूप में अटलांटिक महासागर तक विस्तृत है।<ref>{{cite book |lastname="तिवारी |first=अर्चना |title= भूगोल परिचय |year=जुलाई २००४ |publisher=भारती सदन |location=कोलकाता |id= |page=५८-८१ |accessday= १९|accessmonth= जुलाई|accessyear= २००९}}<"/ref>
 
पश्चिमी पहाड़ तथा पूर्वी पठारों के मध्य उत्तर से दक्षिण पूरे महाद्वीप की लम्बाई में फैला हुआ एक विशाल मैदान है। इस मैदान का क्षेत्रफल पूरे दक्षिण अमेरिका के क्षेत्रफल का लगभग आधा है। इसके उत्तरी भाग को लानोज़ कहते हैं। [[ओरीनिको नदी]] द्वारा निर्मित लानोज़ [[वेनेज़ुएला]] एवं [[कोलंबिया]] में है। मैदान का मध्य भाग [[अमेज़न नदी]] का बेसिन है जिसे ब्राज़ीलवासी सेल्वाज कहते हैं। यह नदी प्रदेश उत्तर में गायना के पठार, पश्चिम में एण्डिज पर्वत एवं दक्षिण में [[ब्राजील के पठार]] से घिरा है। अमेज़न एवं इसकी सहायक २०० नदियों में सदा बाढ़ आने के कारण इस त्रिभुजाकार मैदान का बड़ा भाग दलदल बना रहता है जिससे यातायात का विकास नहीं हो पाता है। पराना, पराग्वे और युरुग्वे नदियों ने मिलकर पम्पास क्षेत्र की रचना की है जिसे लाप्लाटा का बेसिन भी कहते हैं। मध्य दक्षिण का यह उपजाऊ मैदान आर्थिक दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। इसकी औसत ऊचाई १८५ मीटर से भी कम है एवं [[अर्जेंटीना]], [[उरूग्वे]], [[पराग्वे]] तथा कुछ अंशों में दक्षिण ब्राजील एवं दक्षिण बोलविया में फैला है। सबसे दक्षिण भाग में पैटागोनिया का मरुस्थल है। एण्डीज पर्वत माला तथा [[प्रशान्त महासागर]] के मध्य निम्न भूमि की अत्यंत संकरी तटीय पट्टी पायी जाती है। लगभग १०० किलोमीटक चौड़ी यह पट्टी दक्षिणी अमेरिका के पश्चिमी तट के साथ-साथ उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई है। पूर्वी तटीय प्रदेश अपेक्षाकृत अधिक चौड़ा है, इसकी चौड़ाई १५० से २०० किलोमीटर है। इसमें छोटी-छोटी तेज बहने वाली नदियाँ बहती हैं जो [[डेल्टा]] का निर्माण नहीं करती हैं।
पंक्ति 161:
[[चित्र:44 - Iguazu - Décembre 2007.jpg|200px|right]] -->
[[चित्र:Casiquiarerivermap.png|thumb|अमेजन नदी का जल अपवाह क्षेत्र]]
दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पश्चिमी तट पर एण्डीज पर्वतमाला उत्तर से दक्षिण को फैली है। यह पर्वतमाला जल विभाजक का कार्य करती है। इस महाद्वीप की सबसे प्रमुख नदी [[अमेजन]] विश्व की सबसे विशाल [[नदी]] है जिसमें दुनिया की किसी भी नदी की तुलना में अधिक जल प्रवाहित होता है। ६३०० किलोमीटर लम्बी यह नदी पेरु देश में [[एण्डीज पर्वत श्रृंखला]] से निकलकर ब्राज़ील देश में पश्चिम से पूर्व बहती हुई [[अन्ध महासागर]] में गिरती है। इसकी सहायक नदियाँ तपैजा, रियोनीग्रो, टोकिण्टिन्स मैरानन तथा मैडीरा है। विश्व की सबसे शक्तिशाली या तीव्रवाहिनी [[ओरीनिको नदी]] भी दक्षिण अमेरिका में ही बहती है। यह एण्डीज पर्वतमाला से निकलकर गायना के पठार का चक्कर काटती हुई २,४०० किलोमीटर की दूरी तय करके वेनेज़ुएला तथा कोलोंबिया देशों में बहती हुई अन्ध महासागर में गिरती है। इसकी सहायक नदियाँ मेटा, आपूर, ग्वावियार, कारा तथा कारोनी हैं। ओरीनिको नदी की एक सहायक नदी रियो गायना पर विश्व का सबसे ऊँचा जलप्रपात एन्जेल प्रपात (९७९ मीटर) है जो नियाग्रा जलप्रपात से भी १३ गुना ऊँचा है।<ref> [http://www.britannica.com/eb/article-9007543 एंजेल फ़ाल्स (२००६). इनसाइकलोपिडिया ब्रिटेनिका से] </ref> ब्राज़ील के पठार के मध्यवर्ती भाग से पराना और उसकी सहायक पराग्वे निकलती है। उरुग्वे सेरा दो मार पर्वत से निकलती है। पिल्कोमायो तथा सलादो नदियाँ एण्डीज पर्वत से निकलकर क्रमशः पैराग्वे तथा पराना नदियों से मिल जाती हैं। अर्जेंटीना की उत्तरी सीमा पर पैराग्वे नदी पराना नदी में मिल जाती हैं। पराना, पैराग्वे एवं उरूग्वे नदियों की मिली हुई धारा को लाप्लाटा कहते हैं। लाप्लाटा के मैदान को उत्तरी भाग में ग्रान चाको तथा दक्षिण भाग में पंपास कहते हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलोंबिया की मैगडालेना तथा अर्जेंटीना की रायो कोलोरेडो हैं।
 
== जनसांख्यिकी ==
पंक्ति 168:
 
[[चित्र:Filhas-de-santo moradoras do terreiro.jpeg|thumb|left|ब्राज़ील में अफ्रीकी मूल की कुछ लड़किया]]
[[बोलिविया]] और [[पेरू]] जैसे दक्षिण अमेरिका देशों की कुल जनसंख्या का अधिकांश यहां के मूल निवासियों के वंशज जैसे क्वेशुआ और आयमारा से बना है।<ref>{{cite web|url=https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/pe.html |title=सी आई ए (CIA) विश्व तथ्य पुस्तक |publisher=Cia.gov |date= |accessdate=}}</ref><ref>{{cite web|url=https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/bl.html |title=सी आई ए (CIA) विश्व तथ्य पुस्तक |publisher=Cia.gov |date= |accessdate=}}</ref> इसके अलावा अधिकतर अन्य पूर्व स्पेनी उपनिवेशों में भी इनका प्रतिशत, जनसंख्या के हिसाब से महत्वपूर्ण हैं। [[वेनेज़ुएला]] और [[कोलोंबिया]] की जनसंख्या का लगभग 25% श्वेत और यूरोपीय वंश के व्यक्तियों का है।<ref>[http://books.google.cl/books?id=LcabJ98-t1wC&pg=PA93&lpg=PA93&dq=chile+60%25+blancos+Esteva-Fabregat&source=bl&ots=AMUjY09aVi&sig=3PCwfKDokrZYem3dcZ2gkToFIoE&hl=es&ei=k8WjSYT3HJaitgfGncnOBA&sa=X&oi=book_result&resnum=9&ct=result#PPA110,M1 गुगल बुक्स से]</ref> जबकि यूरोपीय मूल के लोग [[अर्जेंटीना]]<ref>{{cite web|url=https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/print/ar.html |title=सी आई ए (CIA) विश्व तथ्य पुस्तक |publisher=Cia.gov |date= |accessdate=}}</ref>, [[उरुग्वे]]<ref>{{cite web|url=http://www.geografia.fflch.usp.br/publicacoes/Geousp/Geousp13/Geousp13_Intercambio_Maurel.htm |title=उरुग्वे में श्वेत आबादी|publisher=Geografia.fflch.usp.br |date= |accessdate=}}</ref> और [[चिली]]<ref>[http://revistas.ucm.es/fll/02104547/articulos/ALHI8383110228A.PDF लेटिन अमेरिका.]</ref><ref>{{cite web|url=http://www.geografia.fflch.usp.br/publicacoes/Geousp/Geousp13/Geousp13_Intercambio_Maurel.htm |title= |publisher=Geografia.fflch.usp.br |date= |accessdate=}}</ref> में बहुसंख्यक हैं। दक्षिण अमेरिका में बड़ी संख्या में अफ्रीकाई मूल के लोग भी निवास करते हैं। अफ्रीकाई मूल के लोग मुख्यतः [[गुयाना]], [[ब्राज़ील]], कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, [[सूरीनाम]], [[फ्रेंच गुयाना|फ्रेंच गयाना]] और [[ईक्वाडोर]]<ref>{{cite web|url=http://www.bartleby.com/64/C006/036.html |title=Bartleby |publisher=Bartleby |date= |accessdate=}}</ref> में रहते हैं। [[मेस्टिज़ो]] (श्वेत और मूलनिवासियों की मिश्रित संतानें) [[पैराग्वे]], वेनेज़ुएला, कोलंबिया और ईक्वाडोर का सबसे बड़ा जातीय समूह है। भारतीय मूल के लोगों के वंशज [[गुयाना]] और [[सूरीनाम]] के सबसे बड़े जातीय समूहों में से हैं। ब्राज़ील और उसके बाद पेरू में दक्षिण अमेरिका का सबसे बड़ा जापानी और चीनी समुदाय है।<ref>{{cite web|url=http://search.japantimes.co.jp/cgi-bin/nn20080115i1.html=search.japantimes.co.jp |title=Japan Times |publisher=Search.japantimes.co.jp |date= |accessdate=}}</ref>
ब्राज़ील दक्षिण अमेरिका का सबसे ज्यादा विविधतापूर्ण देश है, जिसमें श्वेतों , अश्वेतों और [[मुलाटु]]ओं की एक बड़ी आबादी के साथ साथ [[मध्य पूर्व|मध्य पूर्वी]] और एशियाई समुदाय का भी एक बड़ा हिस्सा मौजूद है। अमेजन बेसिन एवं लैटिन अमेरिका के अन्य प्रदेशों के भोजन एकत्र करने वालों और पशुचारी समुदायों की जीवन-शैली, अर्थव्यवस्था, समाज, धर्म, आस्थाएं एवं सांस्कृतिक मूल्य अधिकांशतः जलवायु एवं प्राकृतिक वनस्पति द्वारा नियन्त्रित होती हैं।<ref>{{cite book |last=हुसैन |first=माजिद |title= मानव भूगोल |year=१९९७ |publisher=रावत पब्विकेशन्स |location=[[जयपुर]] |id= |page=९|accessday= २०|accessmonth= दिसंबर|accessyear= २००९}}</ref>
 
पंक्ति 222:
{{महाद्वीप}}
 
[[श्रेणी:भूगोल]]
[[श्रेणी:महाद्वीप ]]
[[श्रेणी:दक्षिणी अमरीका| ]]
 
{{Link FA|pt}}
 
[[ace:Amirika Seulatan]]
[[af:Suid-Amerika]]