"भारी जल": अवतरणों में अंतर

छो robot Adding: lv:Smagais ūdens
छो साँचा {{आधार}}
पंक्ति 1:
{{आधार}}
 
'''भारी जल''', हाइड्रोजन के समस्थानिक ड्यूटीरियम का आक्साइड हैं । इसमे ०.०१४ % साधारण जल होता हैं । रसायन की भाषा मे हाइड्रोजन ऑक्साइड (H2O, अणुभार 18) है। इस के एक अणु मे ऑक्सीजन का एक परमाणु हाइड्रोजन के दो परमाणुओं से सह संयोजी बन्ध से जुड़ा रहता है। हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक (आइसोटोप) पाये जाते हैं, अन्य दो ड्यूटीरियम और ट्रिटियम कहलाते हैं, जिनका परमाणु भार क्रमशः 2 और 3 होता है। सामान्यत: प्राकृतिक जल मे जल के ऐसे अणुओं की संख्या चार करोड़ दस लाख और एक के अनुपात में होती है जिसमे हाइड्रोजन का दूसरा समस्थानिक पाया जाता है। इस प्रकार के जल के अणु को D2O (अणुभार 20) से निरूपित किया जाता है। ऐसा जल जिसमे 99 प्रतिशत से अधिक अणु D2O के होते हैं उसको भारी जल के नाम से जाना जाता है, इसका घनत्व (1.1044) सामान्य जल (1.0) से अधिक होता है।