"नामक्कल जिला": अवतरणों में अंतर

छो साँचा {{आधार}}
छो Removing {{आधार}} template
पंक्ति 1:
 
{{आधार}}
'''नमक्कल''' ({{lang-ta|நாமக்கல் மாவட்டம்}}) [[भारत]] के [[राज्य]] [[तमिलनाडु]] का एक [[जिला]] है । यहां का मुख्यालय [[नमक्कल]] में स्थित है। [[तमिलनाडु]] का यह जिला अपनी खूबसूरती के लिए पूरे राज्य में चर्चित है। यहां बने अनेक मंदिर लोगों की गहरी आस्था से जुड़े हैं। इस ऐतिहासिक नगर का काफी समृद्ध इतिहास रहा है, जो लगभग 9वीं शताब्दी से प्रारंभ होता है। नमक्कल को सलेम जिले से पृथक कर 1996 में गठित किया गया था। जनवरी 1997 से इसने स्वतंत्र जिले के रूप में कार्य करना शुरू किया था। नमक्कल के पश्चिम में कोट्टई, पूर्व में पेट्टई और केन्द्र में नामागिरी स्थित है। नामागिरी को ही नमक्कल नाम का स्रोत माना जाता है।
 
पंक्ति 8:
;नमक्कल दुर्गम किला
संघर्षमय इतिहास का प्रतीक यह किला नामागिरी शिखर पर बना हुआ है। 1769 में अंग्रेजों के नियंत्रण से पहले इस पर मैसूर का अधिकार था। बाद में हैदर अली ने इस किले को कुछ समय के लिए पुन: अपने नियंत्रण में ले लिया। लेकिन 1792 में किले पर फिर से अंग्रेजों का अधिकार हो गया। किले में भगवान विष्णु का एक मंदिर भी बना हुआ है, जो एथिरिली पेरूमल को समर्पित है। मंदिर में प्राचीन हस्तलिपियां खुदी हुई हैं।
 
 
== संदर्भ ==
Line 17 ⟶ 16:
* [http://namakkal.nic.in/ नमक्कल जिला जालस्थल]
* [http://www.twadboard.gov.in/namakkal.html Namakkal District Water Supply Status (Tamilnadu Water Supply and Drainage Board)]
 
 
 
{{ तमिलनाडु के जिले}}