"मतंगेश्वर मन्दिर": अवतरणों में अंतर

छो साँचा {{आधार}}
छो Removing {{आधार}} template using AWB (6839)
पंक्ति 1:
 
{{आधार}}
 
खजुराहो के मंदिरों में पवित्रतम माना जाने वाले, इस मंदिर की वर्तमान में भी पूजा- अर्चना की जाती है। यह अलग बात है कि यह मंदिर इतिहास का भाग है, लेकिन यह आज भी हमारे जीवन से जुड़ा हुआ है। लक्ष्मण मंदिर के पास ही, निर्मित यह मंदिर ३५' का वर्गाकार है। गर्भगृह भी चौरस है। इसका प्रवेश द्वार पूर्वी ओर है। यह मंदिर अधिक अलंकृत नहीं है। सादा- सा दिखाई देने वाले इस मंदिर का शिखर बहुमंजिला है। इसका निर्माणकाल ९५०- १००२ ई. सन् के बीच का है। इसके गर्भगृह में वृहदाकार का शिवलिंग है, जो ८' ४'' ऊँचा है और ३'८'' घेरे वाला है। इस शिवलिंग को मृत्युंजय महादेव के नाम से जाना जाता है।