"किन्नौर जिला": अवतरणों में अंतर

छो robot Modifying: ru:Киннаур
पंक्ति 35:
किन्नौर का यह लोकप्रिय ग्राम बास्पा नदी के दायें तट पर स्थित है। समुद्र तल से २,६२१ मीटर ऊंचाई पर स्थित यह ग्राम अपनी अति उपजाऊ भूमि के लिए लोकप्रिय है। यह ग्राम ढलान पर बसा हुआ है जिसके पीछे रालदांग पर्वत की विशाल चोटियां देखी जा सकती हैं। यहां के जंगलों और सदैव बर्फ से अच्छादित पर्वत चोटियों की सुंदरता इसे अन्य स्थानों से अलग बनाती है। बास्पा नदी के बहने के कारण इस स्थान को बस्‍पा घाटी भी कहा जाता है। यह घाटी किन्नौर जिले की सबसे सुंदर घाटियों में एक है।
 
=== चिटकुलछितकुल- ===
समुद्र तल से ३,४५० मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह बास्पा घाटी का अंतिम और सबसे ऊंचा ग्राम है। बास्पा नदी के दाहिने तट पर स्थित इस ग्राम में ‍स्थानीय देवी माथी के तीन मंदिर बने हुए हैं। कहा जाता है कि माथी के सबसे प्रमुख मंदिर को ५०० वर्ष पहले [[गढ़वाल]] के एक निवासी ने बनवाया गया था।