"हिन्दू धर्म": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
No edit summary
पंक्ति 245:
किसी भी हिन्दू का शाकाहारी होना आवश्यक नहीं है, मगर शाकाहार का गुणज्ञान किया जाता है। शाकाहार को सात्विक आहार माना जाता है। आवश्यकता से अधिक तला भुना शाकाहार ग्रहण करना भी राजसिक माना गया है। मांसाहार को इसलिये अच्छा नही माना जाता,क्योंकि मांस पशुओं की हत्या से मिलता है, अत: [[तामसिक]] पदार्थ है। वैदिक काल में केवल यज्ञ मे मारे गये पशुओं का मांस खाने की अनुमति थी, क्योंकि उनका मांस वैदिक मन्त्रों द्वारा शुद्ध होता था, और उसे मांस नहीं "हवि" कहा जाता था। एक सर्वेक्षण के अनुसार आजकल लगभग ३०% हिन्दू, अधिकतर ब्राह्मण व गुजराती और मारवाड़ी हिन्दू पारम्परिक रूप से शाकाहारी हैं। जो हिन्दू मांस खाते हैं (बकरा, मुर्गा या मछली), वे भी गोमांस कभी नहीं खाते, क्योंकि गाय को हिन्दू धर्म में माता समान माना गया है। कुछ हिन्दू मन्दिरों में पशुबलि चढ़ती है, पर आजकल यह प्रथा हिन्दुओं द्वारा ही निन्दित किये जाने से समाप्तप्राय: है।
 
=== जातिवर्ण व्यवस्था ===
प्राचीन हिंदू व्यवस्था में वर्ण व्यवस्था और जाति का विशेष महत्व था। चार प्रमुख जातियाँ थीं- [[ब्राह्मण]], [[क्षत्रिय]], [[वैश्य]], [[शूद्र]]। पहले यह व्यवस्था कर्म प्रधान थी। अगर कोइ सेना में काम करता था तो वह क्षत्रिय हो जाता था चाहे उसका जन्म किसी भी जाति में हुआ हो।