"विकिपीडिया:अच्छे लेख लिखने के सुझाव": अवतरणों में अंतर

[अनिरीक्षित अवतरण][अनिरीक्षित अवतरण]
No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
'''[[हिन्दी विकिपीडिया]] हिन्दी भाषा और ज्ञान को प्रसारित करने में योगदान देने के लिये आपका अभिनन्दन करता है।''' इस पृष्ठ पर आप हिन्दी विकिपीडिया पर किसी भी विषय पर योगदान करने के सामान्य नियमों एवं निर्देशों की जानकारी ले सकते हैं। यहाँ देवनागरी लिपि में लिखने के उपायों पर भी निर्देश उपलब्ध हैं। इस आलेख में जो भी उदाहरण दिए गए हैं उनका उद्देश्य मात्र सही ढंग से समझाना है।
 
#सभी उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि वे यहाँ पर नये आलेखों मे अपना योगदान करें एवं दूसरों को भी योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करें। आप पुराने आलेखों मे सुधार कार्य भी कर सकते है। यद्यपि आप बिना विकिपीडिया के सदस्य बने भी सुधार कार्य कर सकते हैं - हालाँकि यह अनिवार्य नही हैं, किन्तु आपसे अनुरोध है कि आप हिन्दी विकिपीडिया में उपयोगकर्ता के रूप में स्वयं को - पंजीकृत -करें ([[विशेष:UserLogin]])। जहाँ तक हो सके सभी आलेखों को निष्पक्ष दृष्टि से लिखिये (Neutral Point of View -पक्षपात रहित दृष्टिकोण)। आलेख राष्ट्रवादी, पक्षपातपूर्ण अथवा घृणा आधारित नही होना चाहिये। आलेख तथ्यों पर आधारित होना चाहिये तथा जहाँ तक हो सके उचित संदर्भों का भी उल्लेख किया जाना चाहिये। सम्पादन करने लिए - अंग्रेजी-विकीपीडिया का [[:en:Help:Contents/Editing_Wikipedia|सहायता पृष्ठ]] .देख सकते हैं। अंग्रेज़ी विकिपीडिया के इस पृष्ठ को देखें। लगभग सभी सामान्य विकिपीडिया सम्पादन सुविधाएँ -हिन्दी-विकिपीडिया पर भी उपलब्ध हैं। आलेख सामग्री के लिए हिन्दी विकिपीडिया पर भी अंग्रेज़ी व अन्य भाषाओँ के ही सामान्य निर्देश लागू होते हैं।
पंक्ति 21:
#सामान्यतया संस्कृत शब्दों के अन्त में आने वाले हलन्त को छोड़ा जा सकता है अर्थात ''संसद्'' के स्थान पर ''संसद'', ''महान्'' के स्थान पर ''महान'' चल सकता है। हालाँकि लेख का शीर्षक यदि शुद्ध रुप में हलन्त युक्त हो तो वही रखें जैसे [[रामेश्वरम्]]।
#इन्सर्ट टूलबॉक्स से उपयुक्त उद्धरण चिह्न “” का प्रयोग करें न कि "" का (क्योंकि ये [[विकिमार्कअप]] में प्रयुक्त होता है)।
#.तिथियों को २ मई २००६ (ईसवी या ईसापूर्व) के रुप में लिखें। ईसवी लिखना छोड़ सकते हैं लेकिन यदि ईसापूर्व का प्रसंग हो तो लिखना आवश्यक है। समय को ३:५५ पूर्वाह्न के रुप में लिखें।
#सामान्य प्रत्यय वाले शब्दों को हाइफन (-) से अलग करें जैसे शास्त्र, विज्ञान, ज्ञान जैसे: रसायन-शास्त्र। अन्य अधिकतर के लिये संज्ञा-युग्म के दोनों शब्दों को अलग छोड़ दें, यदि उन्हें आमतौर पर जोड़ा जाता हो तो इकट्ठा कर दें जैसे: सामवेद।
#निम्न अंग्रेजी स्वरों के लिये m'''e'''t, m'''a'''te, m'''a'''t, मेट (ह्स्व स्वर, short vowel) की तरह ट्राँस्क्राइब करें, मेट (मेइट नहीं), w'''ai'''t को वेट (वेइट नहीं)। c'''o'''t, c'''oa'''t, c'''au'''ght, आदि को कॉट, कोट, कॉट की तरह ट्राँसक्राइब करें (कौट नहीं)। अंग्रेजी /t/, /d/, /f/ and /z/ को ट, ड, फ़ तथा ज़ ट्राँस्क्राइब करें।. उदाहरण: hat ''हैट'', mad ''मैड'', fall ''फ़ॉल'', hasn't ''हैज़ंट'' आदि।