"इंडियन (अमेरिका के आदिवासी)": अवतरणों में अंतर

छो robot Modifying: ro:Amerindieni
छो robot Adding: so:Maraykanka assalkoodii; अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
उत्तर अमरीकी '''इंडियन''', उत्तर और दक्षिण अमरीका के प्राचीनतम निवासी हैं। वे मंगोलायड प्रजाति की एक शाखा माने जाते हैं। नृशास्त्रियों का अनुमान हैं कि वे इस भूखंड पर प्राय: 20,000 से 15,000 वर्ष पूर्व आए थे।
 
== परिचय ==
[[कोलंबस]] की भूल के कारण बाह्म जगत् उन्हें "इंडियन" नाम से जनता है। [[भारत]] की खोज में चले कोलंबस ने अमरीका को ही भारत जान लिया था और 1493 में लिखे गए अपने एक पत्र में उसने यहाँ के निवासियों का उल्लेख "इंडियोस" के रूप में किया था। इस भूभाग पर गोरी जातियों की सत्ता का विस्तार इंडियन समूहों की जनसंख्या के एक बड़े भाग के नाश का तथा सामान्य रूप से उनकी संस्कृतियों के हास का कारण हुआ। उनके छोटे छोटे समूह इस विस्तृत भूभाग में विभिन्न क्षेत्रों में अब भी पाए जाते हैं, यद्यपि उनकी संख्या बहुत कम रह गई है। उनमें संस्कृति के कई धरातल हैं और वे कई भिन्न परिवारों की भाषाएँ बोलते हैं। समवर्ती गोरी जातियों के व्यापक सांस्कृतिक प्रभावों के कारण उनकी प्राचीन संस्कृति में बड़ी तीव्र गति से परिवर्तन हो रहे हैं। उन्हें विनष्ट होने से बचाने के लिए पिछले कुछ दशकों में शासन की ओर से विशेष प्रयत्न किए गए हैं।
 
पंक्ति 12:
एशिया से अमरीका आकर इंडियनों के पूर्वज अपनी मूल एशियाई शाखा से एकदम अलग हो गए अथवा उन्होंने उससे किसी प्रकार का संबंध बनाए रखा, इस विषय पर विद्वानों में मतभेद है। इस प्रकार के संबंधों को बनाए रखने में जो भौतिक कठिनाइयाँ थीं उनके आधार पर सहज ही यह अनुमान किया जा सकता है कि यदि इन भूभागों में संबंध था भी तो वह अपने विस्तार और प्रभाव में अत्यंत सीमित रहा होगा। कालांतर में सांस्कृतिक विकास की जो दिशाएँ इन समूहों ने अपनाई वे बाह्म संस्कृतियों से प्रभावित नहीं हुई। नव-प्रस्तर-युग की संस्कृति का विकास इन समूहों ने स्वतंत्र रूप से किया। उन्होंने अल्पाका, लामा और टर्की आदि नए प्राणियों को पालतू बनाया। साथ ही, मक्का, कोको, मेनियोक या कसावा, तंबाकू और कई प्रकार की सेमों आदि वनस्पतियों की खेती उन्होंने पहले पहल आरंभ की। यह आश्चर्य का विषय है कि नव-प्रस्तर-युगीन माया इंडियनों ने ऐसे अनेक संस्कृतितत्वों का आविष्कार कर लिया जो यूरोप तथा संसार के अन्य भागों में ताम्र-कांस्य-युग की अपेक्षाकृत विकसित संस्कृतियों में आविष्कृत हुए। धातुयुग इस भाग में देर से आया, परंतु काँसे का उपयोग करने के बहुत पहले ही इज़टेक और माया इंडियन सोने और चाँदी को गलाने की कला सीख चुके थे। लौह संस्कृति इन समूहों में पश्चिम के प्रभाव से आई।
 
== संस्कृति क्षेत्र ==
इंडियन संस्कृतियों की समताओं और भिन्नताओं के आधार पर नृत्तत्ववेत्ताओं ने अमरीका को नौ संस्कृतिक्षेत्रों में विभाजित किया है। यहाँ इन संस्कृतिक्षेत्रों में मुख्य समूहों की सांस्कृतिक विशेषताओं की ओर संकेत मात्र ही दिया जाएगा।
 
पंक्ति 45:
इंडियन समूहों में बड़ी तीव्र गति से संस्कृति परिवर्तन हो रहा है। उनके जीवन के प्रत्येक पक्ष में अमरीका की नव संस्कृति के व्यापक प्रभाव सहज ही देखे जा सकते हैं।
 
== सन्दर्भ ग्रन्थ ==
* कालिगर, जान: द इंडियन ऑव द अमेरिकाज़, न्यूयार्क, नार्टन ऐंड कंपनी, 1947;
* वर्टेन, ई. (संपादक) : द इंडियन्स ऑव नार्थ अमेरिका, न्यूर्याक, हार्कोट प्रेस ऐंड कंपनी, 1927;
* क्रोबर, ए.एल. : कल्चरल ऐंड नैचुरल एरियाज़ ऑव नेटिव नार्थ अमरीका, बर्कले, युनिवर्सिटी ऑव केलिफोर्निया प्रेस, 1949;
* लिंटन, राल्फ: द ट्री ऑव कल्चरल न्यूयार्क, एल्फ्रेड ए. कनाफ़, 1955।
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://cogweb.ucla.edu/Chumash/EntryDate.html The Peopling of the American Continents], ''Early California History''
* [http://indigenouspeoplesissues.com/index.php?option=com_content&view=category&id=52&Itemid=74 North America], ''Indigenous Peoples Issues and Resources''
पंक्ति 113:
[[sk:Indiáni]]
[[sl:Ameriški staroselci]]
[[so:Maraykanka assalkoodii]]
[[sr:Američki starosedeoci]]
[[stq:Indioaner]]