"नीलम संजीव रेड्डी": अवतरणों में अंतर

छो Removing {{आधार}} template using AWB (6839)
छो Add image from http://tools.wikimedia.de/~emijrp/imagesforbio/
पंक्ति 1:
[[चित्र:NeelamSanjeevaReddy.jpg|thumb|right|नीलम संजीव रेड्डी]]
 
'''नीलम संजीव रेड्डी''' ([[२७ अक्तूबर]] [[१९२०]] - [[९ नवंबर]] [[२००५]]) भारत के छठे [[राष्ट्रपति]] थे। उनका कार्यकाल २५ जुलाई १९७७ से २५ जुलाई १९८२ तक रहा। [[आंध्र प्रदेश]] के कृषक परिवार में जन्मे नीलम संजीव रेड्डी की छवि कवि, अनुभवी राजनेता एवं कुशल प्रशासक के रूप में थी। इनका सार्वजनिक जीवन उत्कृष्ट था। सन १९७७ के आम चुनाव में जब [[इंदिरा गांधी]] की पराजय हुई, उस समय नव-गठित राजनीतिक दल [[जनता पार्टी]] ने इनको राष्ट्रपति का प्रत्याशी बनाया। वे भारत के पहले गैर [[काँग्रेस|काँग्रेसी]] राष्ट्रपति थे। वे अक्तूबर 1956 मे आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बनें और दुसरी बार फिर १९६२ से १९६४ तक यह पद संभाला। उन्होने १९५९ से १९६२ तक [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] के अध्यक्ष के रूप में से कार्य किया।