"सूरण कुल": अवतरणों में अंतर

छो robot Adding: et:Võhalised
छो image, typo in taxon
पंक्ति 1:
[[File:Arum maculatum 0 700.jpg|thumb|''Arum maculatum'']]
'''सूरण कुल''' (Family AraccaeAraceae) पौधों का एक बड़ा कुल है जिसमें लगभग १०० वंश तथा १९०० स्पीशीज सम्मिलित हैं। ये विश्व के भाग से लेकर शीतोष्ण क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इस कुल के कुछ सदस्य जलीय होते हैं, जैसे पिस्टिया (Pistia) जलगोभी, कुछ पौधों के तने ऊर्ध्व या आरोही होते हैं, जैसे मॉन्स्टेरा (Monstera) तथा कुछ अन्य सदस्यों में भूमिगत कंद अथवा प्रकंद, जैसे अमॉरफोफैलस (Amorphophalius) एवं कॉलोकेसिया (Colocasia) होते हैं। आरोही लताएँ उष्णकटिबंधी वर्षा वाले जंगलों में विशेष रूप से पाई जाती हैं।
 
पौधे अधिकांशत: शाकीय होते हैं जिनमें जलीय या दुग्धरस पाया जाता है। मलाया तथा अ्फ्रीका के उष्ण कटिबंध के कुछ स्पीशीज़ की पत्तियाँ दीर्घाकार होती हैं और ये स्पीशीज अत्यधिक फूलों वाले स्पेथ (Spathe) उत्पन्न करते हैं। इस स्पेथों से बड़ी अप्रिय दुर्गंध निकलती है। इन पौधों में परागण मुर्दाखोर मक्खियों (Carrion fly) द्वारा होता है।