छो robot Adding: tt:Мишель Обама
छो robot Adding: ml:മിഷേൽ ഒബാമ; अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 31:
'''मिशेल ओबामा ''' [[अमरीका]] के राष्ट्रपति [[बराक ओबामा]] की पत्नी, एवं अमरीका की प्रथम महिला हैं।
 
== परिवार ==
मिशेल की परवरिश दक्षिणी शिकागो में हुई है। उनके पिता वॉटर पंट में एक कर्मचारी थे और उनकी मां एक स्कूल में सचिव थीं। उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय और हार्वर्ड लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया है।
 
पहली डेट पर बराक और मिशेल स्पाइक ली की फिल्म ''डू द राइट थिंग'' देखने गए थे। इसके बाद उन्होंने अक्टूबर 1992 में शादी कर ली। उनकी दो बेटियां हैं, मालिया और साशा।
 
== शिक्षा ==
मिशेल अपने अध्ययन काल मे छात्र-राजनीति में काफी सक्रिय थीं। खासतौर पर नस्लभेद को लेकर उनके विचार काफी क्रांतिकारी हैं। वह अपने दिल में कोई बात छिपा कर नहीं रखती। जो सच्चाई होती है, वह सबके सामने बता देती हैं। उनकी बातों में मजाक और व्यंग्य की तल्खी भी महसूस की जा सकती है। कुछ लोग उन्हें 'एंग्री यंग 'लेडी' तक कहते हैं। जब बराक को पहली बार इलिनॉइस से सीनेटर चुना गया, तो उनका कहना था, 'मुझे पता है कि बराक एक न एक दिन कुछ ऐसा जरूर करेंगे, जिससे सारे देश की निगाहें उन पर टिक जाएंगी।'
 
== पत्नी रूप में ==
जहां पहले महिलाएं बैक फुट पर रहकर या परदे के पीछे से अपने जीवन-साथी की मदद करती थीं मिशेल ने फ्रंट फुट पर आकर यह काम बड़ी खूबसूरती से किया। मजेदार बात यह है कि बराक के चुनाव अभियान में जोशीले अंदाज में भाग लेने के लिए उन्होंने एक मीठी सी शर्त रखी थी कि अगर बराक सिगरेट पीना छोड़ देगे तो वह न सिर्फ उनके चुनाव अभियान में ही भाग लेगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रपति बनवाकर ही दम लेंगी। वैसे, मिशेल ओबामा को उनके अजीज तरह-तरह के नामों से जानते हैं। ग्लैमर वाइफ, मम इन चीफ, नेक्सट जैकी कैनडी जैसे नाम मिशेल के शुभचिंतकों ने ही उन्हें दिए हैं। वह न केवल अपने पति के सुख-दुख में उनका साथ पूरी तरह निभाती हैं, बल्कि कार्यरत होने के बावजूद बच्चों की जरूरतों का पूरा ख्याल रखती हैं। पेशे से वह वकील हैं, लिहाजा उनके पास तर्को की कोई कमी नहीं है। वह पूरी तरह से हाजिर जवाब हैं। उनकी इसी खासियत ने उन्हें प्रभावशाली तरीके से अपनी पति का चुनाव प्रचार संभालने में मदद की। मिशेल की मेहनत तब रंग लाई, जब 4 नवंबर को ओबामा ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में वाइट हाउस पर दस्तक दी।
 
== ओबामा के मुख से ==
बराक, मिशेल की तारीफ करते नहीं थकते। वह कहते हैं,"मिशेल मेरे परिवार की वह कड़ी हैं, जिससे सभी परिवार के सदस्य भावनात्मक रूप से जुड़े हैं। वह मेरी जिंदगी का प्यार है।" मिशेल फायर ब्रैंड लेडी होने के साथ-साथ स्टाइल आइकॉन भी है। उन्होंने ओबामा के राष्ट्रपति बनने के दिन मशहूर वस्त्र विन्यासक नारकिसो रोड्रिग्स द्वारा विन्यासित पोशाक पहनी थी।
 
== पति के लिए लगन ==
अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में ओबामा के रणनीतिकार डेविड एक्सरॉड कहते हैं, 'मिशेल मिलनसार और ईमानदार हैं। जो उनके दिमाक़ में होता हैं, वही ज़बान पर होता है। उनको इस बात की कोई परवाह नहीं होती कि उनकी बातों का दूसरा व्यक्ति राजनैतिक रूप से क्या मतलब निकोलगा। अपने बोलने के आक्रामक अंदाज के कारण वह कई बार मुश्किल में फंस चुकी हैं। हाल ही में ओबामा की चुनावी सभा में उनके मुंह से निकल गया था, "आज जिंदगी में पहली बार मुझे अपने देश पर गर्व हो रहा है।" इस पर आलोचकों ने तुरंत उनकी देशभक्ति पर सवाल उठाने शुरु कर दिये। लेकिन उनका परिवार, दोस्त, रिश्तेदार या परिचित, जो भी उन्हें करीब से जानता है, उनका कहना है, "मिशेल ने अपनी पहचान अपने दम पर बनाई है और वो काफी बहादुर हैं।"
 
पंक्ति 53:
!<!-- http://www.udanti.com/2008/12/blog-post_7402.html -->
 
== [[मैडम तुसाद संग्रहालय]] में ==
[[मैडम तुसाद संग्रहालय]] की वॉशिंगटन शाखा में अमेरिकी राष्ट्रपति [[बराक ओबामा]] की पत्नी '''[[मिशेल ओबामा]]''' का मोम का पुतला शोभा बढ़ाएगा। उल्लेखनीय है कि मैडम तुसाद संग्रहालय में मशहूर हस्तियों के मोम के पुतले बनाकर रखे जाते हैं।
{{seealso|मिशेल ओबामा/मोम का पुतला}}
== सन्दर्भ ==
{{reflist|3}}
 
== विस्तृत पठन ==
* {{cite book|title=Michelle Obama, An American Story | author=David Colbert | date=December 2008 | publisher=Houghton Mifflin Harcourt | isbn=0547247702}}
* {{cite book | title=Michelle Obama: First Lady of Hope | author=Elizabeth Lightfoot | date=December 2008 | publisher=The Lyons Press | isbn=1599215217}}
* {{cite book|title=Michelle Obama, A Life | author=Liza Mundy | date=October 2008 | publisher=Simon & Schuster | isbn=1416599436}}
 
== बाहरी सूत्र ==
{{commonscat|Michelle Obama}}
{{wikiquote}}
* [http://www.whitehouse.gov/administration/michelle_obama/ First Lady Michelle Obama], Whitehouse.gov
* [http://www.barackobama.com/learn/meet.php "Meet Michelle"], biographical entry at BarackObama.com
* [http://www.cbsnews.com/stories/2008/02/15/eveningnews/main3838886.shtml "Michelle Obama On Love, Family & Politics"], interview with [[Katie Couric]] of CBS News.
* [http://www.newsweek.com/id/170260 Photoessay] in ''[[Newsweek]]''
* [http://www.usnews.com/Topics/tag/People/o/michelle_obama/index.html Story listing] at [[U.S.News & World Report]]
 
{{start box}}
पंक्ति 85:
| before=[[Laura Bush]]
|rows=2|
| title=[[President's Committee on the Arts and Humanities|Honorary Chair of the President's Committee on the Arts and Humanities]]<br /><small>Serving with [[Chairwoman]] [[Adair Wakefield Margo]]</small>
| start= 2009
| after=
पंक्ति 91:
{{s-prec|usa}}
{{s-bef|before=[[Barack Obama|The President]]}}
{{s-ttl|title=[[United States order of precedence]]'''<br />''First Lady of the United States''|years=}}
{{s-aft|after=[[Joe Biden]]'''<br />''Vice President of the United States''}}
{{end box}}
 
पंक्ति 160:
[[lt:Michelle Obama]]
[[lv:Mišela Obama]]
[[ml:മിഷേൽ ഒബാമ]]
[[mr:मिशेल ओबामा]]
[[nl:Michelle Obama]]