"नोवाया ज़ेमल्या": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 1:
[[Image:Novaya Zemlya.svg|right|thumb|250px|नोवाया ज़ेमल्या]]
[[File:Ivan bomb.png|right|thumb|नोवाया ज़ेमल्या की उत्तरी यूरोप के सापेक्ष स्थिति]]
'''नोवाया ज़ेमल्या''' ([[रूसी]]: Новая Земля; [[अंग्रेजी]]: Novaya Zemlya; [[नॉर्वेजियन भाषा|नॉर्वेजियन ]]: Gåselandet (हंस भूमि)), [[रूस]] के उत्तर और [[यूरोप]] के पूर्वोत्तर में [[आर्कटिक महासागर]] में स्थित एक [[द्वीपसमूह]] है, जिस पर स्थित [[झेलानिया अंतरीप]] यूरोप का सुदूरतम बिन्दु है। द्वीपसमूह का प्रशासन [[अर्खांगेल्स्क ओब्लास्ट]] के द्वारा '''नोवाया ज़ेमल्या द्वीप क्षेत्र''' के नाम से चलाया जाता है। इसका कुल क्षेत्रफल 90,650 किमी² है। नोवाया ज़ेमल्या दो प्रमुख द्वीपों [[सेवेर्नी द्वीप|सेवेर्नी]] (उत्तरी) और [[यूझनी द्वीप|यूझनी]] (दक्षिणी) से मिलकर बना है जिन्हें संकीर्ण [[मटोच्किन जलडमरूमध्य]] पृथक करता है। नोवाया ज़ेमल्या [[कारा सागर]] को [[बेरिंट सागर]] से अलग करता हैं।
 
द्वीपसमूह की जनसंख्या 2716 (2002 जनगणना) है, जिसमे से 2622 लोग, नोवाया ज़ेमल्या जिले के [[बेलुश्या गुबा]] नामक शहरी क्षेत्र में रहते हैं। यहाँ के मूल निवासी [[नेनेट लोग]] हैं जिनकी संख्या लगभग 100 है, जीवन निर्वाह के लिए मछली पकड़ने, जानवर पकड़ने, ध्रुवीय भालू और सील के शिकार जैसे व्यवसायों में लगे हैं।