"लापतेव सागर": अवतरणों में अंतर
Content deleted Content added
Dinesh smita (वार्ता | योगदान) No edit summary |
Dinesh smita (वार्ता | योगदान) No edit summary |
||
पंक्ति 24:
'''लाप्टेव सागर''' ([[रूसी]]: море Лаптевых), [[ आर्कटिक महासागर]] का एक उथला [[सीमांत समुद्र]] है। यह [[साइबेरिया]] के पूर्वी तट, [[तैमिर प्रायद्वीप]], [[सेवेर्नाया ज़ेमल्या]] और [[नवीन साइबेरियाई द्वीप समूह]] के बीच स्थित है। इसकी उत्तरी सीमा आर्कटिक केप से निर्देशांक 79°N और 139°E से गुजरती है और एनिसिय अंतरीप पर अंत होती है। [[कारा सागर]] इसके पश्चिम में जबकि [[पूर्वी साइबेरियाई सागर]] इसके पूर्व मे स्थित है।
इस समुद्र का नाम दो रूसी अन्वेषकों [[दिमित्री लाप्टेव]] और [[खरितोन लाप्टेव]] के नाम पर रखा गया है, इससे पहले इसे कई अन्य नामों से जाना जाता था और अंतिम प्रचलित नाम '''नॉर्देंस्क्जोल्ड सागर''' ([[रूसी]]: море Норденшельда) था जिसे [[स्वीडन| स्वीडिश]] अंवेषक [[एडॉल्फ एरिक नॉर्देंस्कियोल्ड]] के नाम पर रखा गया था। इस समुद्र की विशेषताओं में इसकी भीषण जलवायु परिस्थितियां प्रमुख है क्योंकि इसका तापमान वर्ष में नौ महीनों से ज्यादा समय तक 0
लाप्टेव सागर के तटों पर हजारों सालों से [[यूकाग़िर]], [[इवेनी]] और [[इवेंकी]] नामक मूल निवासी रहते आये हैं, जिनका प्राथमिक व्यवसाय मछली पकड़ना, शिकार और रेंडियर पालन है। इस क्षेत्र का रूसी अंवेषण 17 वीं शताब्दी में शुरू हुया। रूसियों ने इसकी शुरुआत दक्षिण से की जहाँ कई बड़ी नदियाँ समुद्र में विसर्जित होती थीं इन नदियों में प्रमुख थीं, [[लेना नदी]], [[खटांगा नदी]], [[अनाबर नदी]], [[ओलेंयोक नदी]] और [[ओमोलोय नदी]]। समुद्र में कई द्वीप समूह उपस्थित हैं, जिनमें से कई पर [[मैमथ]] नामक प्राचीन विशाल हाथी के अच्छी तरह से संरक्षित अवशेष मिलते हैं। क्षेत्र में मुख्य मानवीय गतिविधियों में [[उत्तरी सागर मार्ग]] के भीतर [[खनन]] और [[नौगम्यता|नौगमन]] शामिल हैं, [[मछली पकड़ना]] और [[शिकार]] स्थानीय स्तर पर किया जाता है और इसका कोई व्यावसायिक महत्व नहीं है। इलाके की सबसे बड़ी बसावत और बंदरगाह [[टिक्सी]] है।
|