"मानसून": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 35:
 
=== उत्तरी अमरीका===
[[Image:azmonsoon.jpg|thumb|left|250px|[[एरिज़ोना]] में मानसूनी बादल]]
'''उत्तर अमरीकी मॉनसून''' (जिसे लघुरूप में '''NAM''' भी कहते हैं) [[जून]] के अंत या [[जुलाई]] के आरंभ से [[सितंबर]] तक आता है। इसका उद्गम [[मेक्सिको]] से होता है और [[संयुक्त राज्य]] में मध्य [[जुलाई]] तक वर्षा उपलब्ध कराता है। इसके प्रभाव से [[मेक्सिको]] में [[:en:Sierra Madre Occidental|सियेरा मैड्र ऑक्सीडेन्टल]] के साथ-साथ और [[एरिज़ोना]], [[न्यू मेक्सिको|न्यू मेक्सिको]], [[नेवाडा]], [[यूटाह]], [[कोलोरैडो]], [[टेक्सास|पश्चिमी टेक्सास]] तथा [[कैलीफोर्निया]] में वर्षा और आर्द्रता होती है। ये पश्चिम में प्रायद्वीपीय क्षेत्रों तथा दक्षिणी [[कैलीफोर्निया]] के [[:en:Transverse Ranges|ट्रान्स्वर्स शृंखलाओं]] तक फैलते हैं, किन्तु तटवर्ती रेखा तक कदाचित ही पहुंचते हैं। उत्तरी अमरीकी मॉनसून को ''समर'', ''साउथवेस्ट'', ''मेक्सिकन'' या ''एरिज़ोना'' मॉनसून के नाम से भी जाना जाता है। <ref>[[:en:Arizona State University|एरिज़ोना राजकीय विश्वविद्यालय]], भूगोल विभाग। [http://geography.asu.edu/aztc/monsoon.html बेसिक्स ऑफ एरिज़ोना मॉनसून]। अभिगमन तिथि: २९ फरवरी, २००८</ref><ref>न्यू मेक्सिको टेक। [http://www.ees.nmt.edu/vivoni/hydromet/lectures/Lecture17.pdf व्याख्यान १७: १. नॉर्थ अमेरिकन मॉनसून सिस्टम] अभिगमन २९ फरवरी, २००८</ref> इसे कई बार ''डेज़र्ट मॉनसून'' भी कह दिया जाता है, क्योंकि इसके प्रभावित क्षेत्रों में अधिकांश भाग मोजेव और सोनोरैन मरुस्थलों के हैं।
{{clear}}