"संश्लेषित रेशा": अवतरणों में अंतर

छो robot Adding: nn:Kunstfiber
छो [r2.5.2] robot Modifying: fa:الیاف مصنوعی; अंगराग परिवर्तन
पंक्ति 1:
'''कृत्रिम सूत''' (Synthetic fibers) वे सूत या रेशे हैं जिन्हें प्राकृतिक रूप से (जानवरों एवं पौधों) नहीं बल्कि कृत्रिम रूप से निर्मित किया जाता है। सामान्य रूप से कहा जाय तो सूत बनाने वाले पदार्थ को किसी पतले छिद्र से बलात भेजकर सूत का निर्माण किया जाता है।
 
== इतिहास ==
कृत्रिम ढंग से सूत (रेशा, Fibre) निर्माण करने का विचार पहले पहल एक अंग्रेज वैज्ञानिक [[राबर्ट हुक]] के दिमाग में उठा था। इसका उल्लेख 1664 ई. में प्रकाशित उसकी [[माइक्रोग्राफिया]] नामक पुस्तक में है। इसके बाद 1734 ई. में एक फ्रेंच वैज्ञानिक ने रेजिन से कृत्रिम सूत बनाने की बात कही; लेकिन उसे भी कोई व्यावहारिक रूप नहीं दिया जा सका। 1842 ई. में पहली बार अंग्रेज वैज्ञानिक [[लुइस श्वाब]] ने कृत्रिम सूत बनाने की मशीन का आविष्कार किया। इस मशीन में महीन सूराखवाले तुंडों (nozzles) का प्रयोग किया गया जिसमें से होकर निकलनेवाला द्रव पदार्थ सूत में परिवर्तित हो जाता था। सूत बनानेवाली आज की मशीनों का भी मुख्य सिद्धांत यही है। श्वाब ने काँच से सूत का निर्माण किया था; लेकिन वह इससे संतुष्ट न था। उसने ब्रिटिश वैज्ञानिकों से कृत्रिम सूत बनाने हेतु अच्छे पदार्थ की खोज की अपील की। 1845 ई. में स्विस रसायनशास्त्री सी. एफ. शूनबेन ने कृत्रिम सूत के निर्माण के निमित्त नाइट्रो सेल्यूलोज की खोज की।
 
पंक्ति 8:
जब प्रयोगशाला में पहले पहल कृत्रिम सूत बने तब रंगरूप, कोमलता और चमक दमक में वे रेशम से थे, यद्यपि उनकी दृढ़ता और टिकाऊपन रेशम के बराबर नहीं थी। उनका तनाव सामर्थ्य भी निम्न कोटि का था। फिर भी उन्हें कृत्रिम रेशम का नाम दिया गया। 1924 ई. तक ऐसे मानवनिर्मित सूतों को कृत्रिम रेशम ही कहते थे। बाद में अमरीका में कृत्रिम सूत के लिए रेयन शब्द का उपयोग आरंभ हुआ और आज सारे संसार में कृत्रिम सूत के लिए रेयन शब्द का ही उपयोग होता है।
 
== प्रकार ==
मानवनिर्मित सूत (रेशों) के मुख्य प्रकार निम्नलिखित हैं-
 
पंक्ति 29:
ख. प्राकृतिक ऐसीटेट (Acetate) - कपास लिंटर और काष्ठ लुगदी - अनेक देश, संयुक्त राज्य अमेरिका
 
* विकारा (Vicara) - मक्का - प्रोटीन
 
* मेरिनोवा (Merinova) - केसीन - (मथे हुए दूध से) इटली
 
* फाइब्रोलेन (Fibrolane) केसीन (मथे हुए दूध से) - संयुक्त राज्य अमेरिका
 
* ऐल्गिनेट (Alginate) ऐल्गिनिक अम्ल (Alginic acid), समुद्री घास से - युनाइटेड किंगडम
 
ग. संश्लिष्ट तंतु :
पंक्ति 80:
 
== औद्योगिक उपयोग ==
इन मानवनिर्मित रेशों का उपयोग वस्त्रोद्योग तक ही सीमित नहीं है; वरन् इनके अनेक अन्य औद्योगिक उपयोग भी हैं। कुछ मुख्य उपयोग निम्नलिखित हैं :
 
पंक्ति 113:
रासायनिक दृष्टिसे स्थायी होने के कारण प्लास्टिक के रूप में व्यापक रूप से प्रयुक्त होता है। सामग्रियों पर आरक्षी आवरण चढ़ाने अथवा रासायनिक दृष्टि से अवरोधी नलियों और धारको के निर्माण में भी इसका विशेष उपयोग होता है।
 
== बाहरी कड़ियाँ ==
* [http://www.wholeearthmag.com/ArticleBin/113.html Inventory of Synthetic Fibers]
 
[[श्रेणी:सूत]]
पंक्ति 121:
[[en:Synthetic fiber]]
[[es:Fibra sintética]]
[[fa:الیاف نساجی مصنوعی]]
[[fi:Synteettinen kuitu]]
[[fr:Fibre synthétique]]