"सर्वेश्वर दयाल सक्सेना": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 20:
तत्पश्चात आल इंडिया रेडियो के सहायक संपादक (हिंदी समाचार विभाग) पद पर आपकी नियुक्ति हो गई। इस पद पर वे दिल्ली में वे १९६० तक रहे।
 
सन १९६० के बाद वे [[दिल्ली]] से [[लखनऊ]] रेडियो स्टेशन आ गए। १९६४ में लखनऊ रेडियो की नौकरी के बाद वे कुछ समय [[भोपाल]] एवं [[इंदौर]] रेडियो में भी कार्यरत रहे।
 
सन १९६४ में जब दिनमान पत्रिका का प्रकाशन आरंभ हुआ तो वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार [[सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन 'अज्ञेय']] के आग्रह पर वे पद से त्यागपत्र देकर दिल्ली आ गए और दिनमान से जुड़ गए। १९८२ में प्रमुख बाल पत्रिका पराग के सम्पादक बने। नवंबर १९८२ में पराग का संपादन संभालने के बाद वे मृत्युपर्यन्त उससे जुड़े रहे।