"झारखण्ड": अवतरणों में अंतर

पंक्ति 252:
 
== संचार एवं समाचार-माध्यम ==
राँची एक्सप्रेस [http://www.ranchiexpress.com/] एवं प्रभात खबर [http://www.prabhatkhabar.com/] जैसे [[हिन्दी समाचारपत्र]] राज्य की राजधानी [[राँची]] से प्रकाशित होनेवाले प्रमुख समाचारपत्र हैं जो राज्य के सभी हिस्सों में उपलब्ध होते हैं। [[हिन्दी]], [[बांग्ला]] एवं [[अंग्रेजी]] में प्रकाशित होने वाले देश के अन्य प्रमुख समाचारपत्र भी बड़े शहरों में दोपहर बाद आसानी से मिल जाते हैं। इसके अतिरिक्त [[दैनिक भास्कर]],[[प्रभात खबर]], [[दैनिक जागरण]], [[दैनिक हिन्दुस्तान]], [[आई नेक्स्ट]], [[उत्कल मेल, लोकप्रिय हिंदी दैनिक समाचार पत्र भी झारखण्ड में काफी लोकप्रिय है यह अख़बार जमशेदपुर के अलावा रावरकेला, रांची, भुवनेश्वर, रायपुर से एक साथ प्रकाशित होते हैं]], [[उदितवाणी]] , [[चमकता आईना]] तथा [[आवाज]] जैसे हिन्दी समाचारपत्र भी प्रदेश के बहुत से हिस्सों में काफी पढे जाते हैं। इलेक्ट्रानिक मीडिया की बात करें तो झारखंड को केंद्र बनाकर खबरों का प्रसारण ई टीवी बिहार-झारखंड, सहारा समय बिहार-झारखंड, मौर्य टीवी, साधना न्यूज, 365 दिन, न्यूज 11 आदि चैनल करते हैं. रांची में राष्ट्रीय समाचार चैनलों के ब्यूरो कार्यालय कार्यरत हैं.
 
जोहार दिसुम खबर [http://www.johardisum.in/] झारखंडी भाषाओं में प्रकाशित होनेवाला पहला पाक्षिक अखबार है। इसमें झारखंड की 10 आदिवासी एवं क्षेत्रीय भाषाओं तथा हिन्दी सहित 11 भाषाओं में खबरे छपती हैं। जोहार सहिया [http://www.sahiya.net/] राज्य का एकमात्र झारखंडी मासिक पत्रिका है जो झारखंड की सबसे लोकप्रिय भाषा नागपुरी में प्रकाशित होती है। इसके अलावा झारखंडी भाषा साहित्य संस्कृति अखड़ा [http://www.akhra.co.in/] और गोतिया [http://www.gotiya.co.in/] झारखंड की आदिवासी एवं क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशित होने वाली महत्वपूर्ण पत्र-पत्रिकाएं हैं।