"शंघाई": अवतरणों में अंतर

No edit summary
No edit summary
पंक्ति 29:
'''शंघाई''' ([[चीनी भाषा|चीनी]]: 上海; [[पिनयिन]]: {{ऑडियो|Zh-Shanghai.ogg|Shànghǎi}};) [[चीनी जनवादी गणराज्य]] का सबसे बड़ा नगर है। यह देश के पूर्वी भाग में [[यांग्त्ज़े नदी]] के डेल्टा पर स्थित है। यह अर्थव्यवस्था और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से चीन का सबसे बड़ा नगर है। यह देश की चार नगरपालिकाओं में से एक है और उसी स्तर पर है जिसपर कि चीन का कोई अन्य प्रान्त।
 
नगर सीमा के भीतर की जनसंख्या ९३ लाख है और पूरी नगरपालिका में १ करोड़ ८१ लाख लोग रहते हैं। [[१ जनवरी]] ,[[२००६]] की स्थिति तक यहां १ करोड़ ३७ लाख स्थाई निवासी और ४४ लाख अस्थाई निवासी थे जिनके पास रहने का वैध परमिट था। इसके अतिरिक्त यहां ३० लाख लोग अवैध रूप से भी रहते है।
 
==इतिहास==
शंघाई पहले मछुआरों का एक गाँव था, पर [[प्रथम अफ़ीम युद्ध]] के बाद अंग्रेज़ों ने इस स्थान पर अधिकार कर लिया और यहां विदेशियों के लिए एक स्वायत्तशासी क्षेत्र का निर्माण किया, जो [[१९३०]] तक अस्तित्व में रहा और जिसने इस मछुआरों के गाँव को उस समय के एक बड़े अन्तर्राष्ट्रीय नगर और वित्तीय केन्द्र बनने में सहायता की।
 
[[१९४९]] में साम्यवादी अधिग्रहण के बाद उन्होंने विदेशी निवेश पर रोक लगा दी और अत्यधिक कर लगा दिया। [[१९९२]] से यहां आर्थिक सुधार लागू किए गए और कर में कमी की गई, जिससे शंघाई ने अन्य प्रमुख चीनी नगरों जिनका पहले विकास आरम्भ हो चुका था जैसे [[शेन्झेन]] और [[गुआंग्झोऊ]] को आर्थिक विकास में पछाड़ दिया। १९९२ से ही यह महानगर प्रतिवर्ष ९-१५% की दर से वृद्धि कर रहा है, पर तीव्र आर्थिक विकास के कारण इसे चीन के अन्य क्षेत्रों से आने वाले अप्रवासियों और समाजिक असमनता की समस्या से इसे जुझना पड़ रहा है।
 
इस महानगर को आधुनिक चीन का ध्वजारोहक नगर माना जाता है और यह चीन का एक प्रमुख सांस्कृतिक, व्यवसायिक, और औद्योगिक केन्द्र है। [[२००५]] से ही शंघाई का बन्दरगाह विश्व का सर्वाधिक व्यस्त बन्दरगाह है। पूरे चीन और शेष दुनिया में भी इसे भविष्य के प्रमुख महानगर के रूप में माना जाता है।<ref>[http://www.newgeography.com/content/001558-shanghai-the-rise-global-city ''SHANGHAI: THE RISE OF THE GLOBAL CITY''] newgeography.com {{अंग्रेज़ी}}</ref>
 
==सन्दर्भ==
{{टिप्पणीसूची}}
 
==बाहरी कड़ियां==
 
 
 
 
"https://hi.wikipedia.org/wiki/शंघाई" से प्राप्त