विश्व हस्त प्रक्षालन दिवस

हाथ धोने का वैश्विक दिन

विश्व हस्त धावन दिवस प्रतिवर्ष १५ अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन लोगों में हाथ धोने के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाया जाता है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य करने के पहले हाथ धोना बहुत महत्वपूर्ण है। भारतीयों के लिए यह विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यहाँ हाथ से ही खाना खाने की संस्कृति है। इसके अलावा मलत्याग के बाद पानी से हाथ द्वारा गुदा स्थान को साफ करते हैं, अतः इसके बाद उचित ढंग से हाथ की सफाई आवश्यक है।

विश्व हस्त धावन दिवस

डॉ॰ हर्षवर्धन 15 अक्टूबर 2014 को नई दिल्ली में विश्व हस्त धावन दिवस के समारोह को सम्बोधित करते हुए। स्वास्थ्य सचिव, श्री लव वर्मा और भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन प्रतिनिधि, डॉ. नाता मेनाब्डे भी उपस्थित हैं।
तिथि १५ अक्टूबर