वेड

कथानक सत्या जाधव अपने पिता दिनकर जाधव के साथ मुंबई में रहते हैं। वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल

वेड रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित 2022 की भारतीय मराठी भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। जो उनके निर्देशन में बनी पहली फिल्म है। इस फिल्म की निर्माता जेनेलिया डिसूजा हैं। इस फिल्म में रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ने एक साथ दोनों ने अभिनय भी किया है। सहायक भूमिका के रूप में अशोक सराफ और जिया शंकर ने अभिनय किया है। वेड फिल्म तेलुगु भाषा की रोमांटिक ड्रामा, माजिली का रीमेक है, जिसे सन् 2019 में सिनेमा घरों में रिलीज किया गया था।

वेड
निर्देशक रितेश देशमुख
पटकथा
  • ऋषिकेश तुरई
  • संदीप पाटिल
  • रितेश देशमुख
कहानी शिव निर्वाण
आधारित माजिली
by शिव निर्वाण
निर्माता जेनेलिया डिसूजा
अभिनेता
छायाकार भूषणकुमार जैन
संपादक चंदन अरोड़ा
संगीतकार
सौरभ भालेराव
अजय-अतुल
निर्माण
कंपनी
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 30 दिसम्बर 2022 (2022-12-30)
लम्बाई
148 मिनट
देश भारत
भाषा मराठी
लागत 15 करोड़[1]
(US$1.8 मिलियन)[2]
कुल कारोबार [3]

जबकि वेड फिल्म को 30 दिसंबर 2022 को सिनेमा घरों में रिलीज़ किया गया था। फिल्म के समीक्षकों ने आम तौर पर कलाकारों (विशेष रूप से रितेश और जेनेलिया दोनों) का विशेष रूप से सराहना किया है। एवं सिनेमैटोग्राफी, गाने और बैकग्राउंड स्कोर के प्रदर्शन की भी सराहना की, लेकिन फिल्म का कथन और पटकथा की गति धीमी होने के कारण फिल्म का आलोचना भी किया गया। फिल्म का बॉक्स ऑफिस में कारोबार अच्छा रहा, 2022 में 75 करोड़ की सबसे अधिक कमाई करने वाली पहली मराठी फिल्म बन गई। रितेश देशमुख की फिल्म लय भारी (2014) को भी पीछे छोड़ते हुए अब तक की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली मराठी फिल्म बन गई।

वेड फिल्म को हिंदी डब वर्जन के साथ 28 अप्रैल 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Riteish Deshmukh's Ved Becomes Second-highest Grossing Marathi film After Sairat". News18.
  2. "India Box Office: Riteish Deshmukh's 'Ved' Is Second Highest Marathi Grosser". Forbes. 25 January 2023.
  3. "Ved Box office collection". Maharashtra Times. अभिगमन तिथि 2023-04-09.