वेस्टजेट एयरलाइन्स कनाडा की एक कम-लागत वाली विमान सेवा है जो कि इस देश की अन्य प्रमुख प्रतिद्वंदी एयरलाइनों [4] के सस्ते विकल्प के रूप मे शुरू की गयी थी। वेस्टजेट संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप, मेक्सिको, मध्य अमेरिका और कैरेबियाई देशों के १०० से भी अधिक गंतव्यों के लिए नियमित और चार्टर्ड विमान सेवा प्रदान करती है।

वेस्टजेट
IATA
WS
ICAO
WJA
कॉलसाइन
वेस्टजेट
स्थापना फेब्रुअरी २९, १९९६
केन्द्र
प्रमुख शहर
फ़्रीक्वेन्ट फ़्लायर प्रो. WestJet Rewards
सहयोगी वेस्टजेट एन्कोर
बेड़े का आकार 117 excl. एन्कोर
गंतव्य 91 excl. एन्कोर
कंपनी का नारा ओनर्स केयर[1]
मुख्यालय कैलगरी, अल्बर्टा, कनाडा
प्रमुख व्यक्ति

ग्रेग्ग सरेतसकय (सीईओ, अध्यक्ष)

क्लीवे बेददोए, (चेयरमैन निदेशकमंडल, सह-संस्थापक)
रेवेन्यु वृद्धि CAN$4.029 billion (2015)
संचालन आय वृद्धि CAN$569 मिलियन (2015)
कुल आय वृद्धि CAN$367 मिलियन (2015)
कुल संपदा वृद्धि CAN$5.129 अरब (2015)
कुल इक्विटी वृद्धि CAN$1.958 अरब (2015)
कर्मचारी 9,211 (2015)[3]
जालस्थल westjet.com

१९९६ मे स्थापित यह एयरलाइन्स वर्तमान मे एयर कनाडा के बाद देश की दूसरी सबसे पुरानी एयरलाइन्स है और प्रतिदिन ४२५ उड़ानो के द्वारा ४५००० से भी अधिक यात्रियों [5] की सेवा करती है। २०१३ मे वेस्ट जेट के यात्रियों की संख्या १८.५ मिलियन थी और यह उस समय यात्रियों की संख्या के अनुसार उत्तरी अमेरिका की नौवीं सबसे बड़ी एयरलाइन्स थी।

वेस्टजेट एक १०,००० से भी अधिक कर्मचारियों वाली सार्वजनिक कंपनी है, फिर भी इसमे कोई कर्मचारी संघ नही है और यह एयरलाइन्स के किसी भी गठबंधन की सदस्य भी नही है। यह बोइंग ७३७ अगली पीढी के तीनो प्रकार के विमानो के अलावा कुछ लंबी दूरी वाले मार्गों पर बोइंग ७६७ का भी संचालन करती है। इसकी सहायक एयरलाइन्स वेस्ट जेट एन्कोर बौमबार्डियर क्यू ४०० का भी परिचालन करती है. इसका मुख्य कार्यालय कैल्गेरी अन्तर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा के समीप ही स्थित है।

२०१५ मे ने अपनी यात्री सेवायों के द्वारा $४.०२९ अरब कैनेडियाई डालर की कमाई की और इसकी प्रति शेयर आमदनी १९% बढ़कर $२.९२ कनेडियन डालर हो गयी। इसी साल इसे स्काइ ट्रॅक्स द्वारा दुनिया के आठवें और उत्तरी अमेरिका के दूसरे सबसे अच्छे कम लागत वाली विमान सेवा के रूप मे आँका गया।

इतिहास संपादित करें

वेस्टजेट एन्कोर संपादित करें

वेस्टजेट एन्कोर इसकी एक सहायक क्षेत्रीय एयरलाइन्स है जिसने २४ जून २०१३ को दो बॉंबर्डियर क्यू ४०० ट्विन-टर्बोप्रॉप विमानो के साथ अपनी सेवा शुरू की।

गंतव्य संपादित करें

वर्तमान मे वेस्टजेट और वेस्टजेट एन्कोर उत्तरी और मध्य अमेरिका, युरोप तथा करेबिअन के २० से भी अधिक देशो के लिए १०० से ज़यादा गंतव्यों तक उड़ाने भरती है. इसमे कनाडा के ३६ और युनाइटेड स्टेट्स के २१ शहर शामिल हैं. वेस्ट जेट ओरलांडो और लास वेगास के लिए सबसे अधिक सेवा प्रदान करने वाली कनेडियन एयरलाइन्स है. यह ओरलांडो के लिए कनाडा के विभिन्न शहरों से ११ और लास वेगास के लिए १२ दैनिक उड़ाने संचालित करती है. २००८ के बाद से वेस्ट जेट लास वेगास मे आने वाले यात्रियों की संख्या के अनुसार सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन्स है।

वेस्टजेट[6] करेबिअन देशों के २० और मेक्सिको के ७ गंतव्यों (जिनमे से कुछ एक खास मौसम के लिए) के लिए भी सेवा प्रदान करती है।

२०१५ मे वेस्ट जेट ने २०१६ के वसंत ऋतु से लंदन के गॅटविक एयरपोर्ट के लिए अपने नये बोयिंग ७६७ विमान के साथ सेवा आरंभ करने की घोषणा की. [7]

उड़ान दस्ता संपादित करें

अगस्त २०१६ मे प्राप्त जानकारी के अनुसार वेस्ट जेट के विमान दस्ते मे निम्न ११७ विमान शामिल थे:-

बोयिंग ७३७-६०० - १३ - जल्द ही इन्हें ७३७ मॅक्स ७ और ८ से बदल दिया जाना है

बोयिंग ७३७-७०० - ५७- बदलाव के लिए विचार किया जा रहा है

बोयिंग ७३७-८०० - ४३ -

बोयिंग ७३७-मॅक्स ७ - २५- सितंबर २०१७ मे शामिल होने वाले

बोयिंग ७३७-मॅक्स ८ - ४०- सितंबर २०१७ मे शामिल होने वाले

बोयिंग ७६७-३०० ई आर - ४

विमान मे मिलने वाली सुविधाएँ संपादित करें

२००५ मे वेस्टजेट ने पहली बार लाईव टी. वी. के नाम से अपने बोयिंग ७३७-७०० और ८०० विमानों मे मनोरंजन सेवा की शुरुआत की. इस मनोरंजन सेवा के लिए बेल टीवी के सेटिलाइट नेटवर्क का उपयोग किया जाता है और ग्लोबल टीवी, सी टीवी, सी बी एस, सिटी टीवी, ट्री हाउस टीवी, एबीसी, एन बी सी, टी एस एन और एक वेस्टजेट चॅनेल (जिसमे क्षेत्रीय मानचित्र के अनुसार विमान का वरतंन स्थान, जी पी एस से प्राप्त उँचाई और गति दर्शाई जाती है) दिखाया जाता है. [8] २००७/२००८ के शीत ऋतु से वेस्ट जेट ने बोयिंग ७३७-६०० विमानो मे भी लाईव टी. वी. की सेवा आरंभ कर दी.

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "एबाउट वेस्टजेट". वेस्टजेट. 2013-03-01. मूल से 30 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३ अगस्त २०१६.
  2. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; FY2015 नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  3. पूर्णकालिक कर्मचारियों की संख्या[2]
  4. "कैनेडियन लौ-कॉस्ट कर्रिएर डिपार्टस फ्रॉम नो-फ्रिल्स मॉडल". वॉल स्ट्रीट जर्नल. २०१५-०७-२८. मूल से 27 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३ अगस्त २०१६.
  5. "वेस्टजेट पैसेंजर्स गेट बम्पय स्टार्ट टू लॉन्ग वीकेंड". पेनिनसुला न्यूज़ रिव्यु. २०१०. अभिगमन तिथि २३ अगस्त २०१६.[मृत कड़ियाँ]
  6. "वेस्टजेट एयरलाइन के बारे में जानकारी". क्लेरट्रिप.कॉम. मूल से 25 दिसंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २३ अगस्त २०१६.
  7. "वेस्टजेट अन्नोउंसेस सर्विस टू लन्दन गैटविक". मेडियारूम.कॉम. मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 अगस्त 2016.
  8. बेल्ल कनाडा इंटरप्राइजेज (२००५-०५-१८). वेस्टजेट लॉन्चेस कॉम्प्लिमेंट्री लाइव इन-फ्लाइट टेलीविज़न न ऑल ऑफ़ इतस ७३७-७०० एयरक्राफ्ट. प्रेस रिलीज़. Archived from the original on 29 दिसंबर 2009. http://www.bce.ca/en/news/releases/be/2005/05/18/72380.html. अभिगमन तिथि: २३ अगस्त २०१६.