वेस्ट्मिन्स्टर प्रणाली, (सामान्य वर्तनी:वेस्टमिंस्टर प्रणाली) शासन की एक लोकतांत्रिक संसदीय प्रणाली है, जोकि सैकड़ों वर्षों के काल में, संयुक्त अधिराज्य में विकसित हुई थी। इस व्यवस्था का नाम, लंदन के पैलेस ऑफ़ वेस्टमिन्स्टर से आता है, जोकि ब्रिटिश संसद का सभास्थल है। वर्तमान समय में, विश्व के अन्य कई देशों में इस प्रणाली पर आधारित या इससे प्रभावित शासन-व्यवस्थाएँ स्थापित हैं। ब्रिटेन और राष्ट्रमण्डल प्रजाभूमियों के अलावा, ऐसी व्यवस्थाओं को विशेषतः पूर्व ब्रिटिश उपनिवेशों के शासन-व्यवस्था में देखा जा सकता है।
वेस्टमिंस्टर प्रणाली की सरकारें, विशेष तौर पर राष्ट्रमंडल देशों में देखा जा सकता है। इसकी शुरुआत, सबसे पहले कनाडा (Canada) प्रान्त में हुई थी, और तत्पश्चात ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी सरकार को इस ही प्रणाली के आधार पर स्थापित किया। आज के समय, विश्व भर में कुल ३३ देशों में इस प्रणाली पर आधारित या इससे प्रभावित शासन-व्यवस्थाएँ हैं। एक समय ऐसा भी था जब तमाम राष्ट्रमंडल या पूर्व-राष्ट्रमण्डल देश और उसके उपराष्ट्रीय इकाइयों में वेस्टमिन्स्टर प्रणाली की सरकारें थीं। बाद में, अन्य कई देशों ने अपनी शासन प्रणाली को बदल लिया।
अनुक्रम
विशेषताएँसंपादित करें
वेस्टमिंस्टर प्रणाली की परिभाषी विशेषताएं हैं:
- राष्ट्रप्रमुख: केवल एक औपचारिक और प्रतिनिधित्वात्मक पदाधिकारी होता है, और उसकी अधिकांश कार्यकारी शक्तियाँ अन्य संस्थानों और अधिकारियों के हाथों में होता है, जिनका उपयोग, वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों के सलाह पर करता है;
- प्रधानमंत्री (शासनप्रमुख): सरकार का मुखिया होता है, वह राष्ट्रप्रमुख द्वारा नियुक्त होता है। वह सामान्यतः राष्ट्रीय संसद् में बहुमत-धरी राजनैतिक दल का नेता होता है, राष्ट्रप्रमुख का मुख्य-सलाहकार होता है और सामान्यतः सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली पदाधिकारी होता है;
- कार्यपालिका, मंत्रिमंडल के सदस्यों(मंत्रीगण) द्वारा संचालित होती है, जिसका नेतृत्व सर्कार के मुखिया (प्रधानमंत्री) के हाथों में होता है। मंत्रियों की नियुक्ति भी अधिकांश तौर पर, प्रधानमंत्री के हाथों में होता है;
- संसद में विपक्ष के प्रति सत्तापक्ष की जवाबदेही, तथा एक बहुदलीय प्रणाली;
- विधायिका में, द्विसदनीय या एकसदनीयता, दोनों की स्वीकार्यता;
- सरकार में अविश्वास व्यक्त करने की संसद की स्वतंत्रता;
- संसद के सत्रावसान और सत्रांत करने तथा, संसद भंग कर, नवीन चुनावों की घोषणा करवाने की राष्ट्रप्रमुख की क्षमता;
- स्वतंत्र न्यायपालिका।
इस पद्धति के अनुयायी देशसंपादित करें
देश | संसद | सरकार की प्रणाली। | टिप्पणियाँ |
---|---|---|---|
अण्टीगुआ और बारबूडा | संसद: सीनेट प्रतिनिधि सभा |
राजतंत्र | |
ऑस्ट्रेलिया | संसद: सीनेट प्रतिनिधि सभा |
राजतंत्र | |
बहामाज़ | संसद: सीनेट विधानसभा |
राजतंत्र | |
बरमूडा | संसद: बरमूडा की सीनेट विधानसभा |
राजतंत्र | |
बांग्लादेश | जातीय संसद | गणतंत्र | |
बारबाडोस | संसद: सीनेट विधानसभा |
राजतंत्र | |
बेलीज | नेशनल असेंबली: सीनेट विधानसभा |
राजतंत्र | |
कनाडा | कनाडा की संसद: सीनेट हाउस ऑफ कॉमन्स |
राजतंत्र | |
डोमिनिका | विधानसभा | गणतंत्र | |
ग्रेनाडा | संसद: प्रतिनिधियों सभा सेनेट |
राजतंत्र | |
भारत | संसद: राज्यसभा लोकसभा |
गणतंत्र | |
आयरलैंड | Oireachtas: सिनेट Dáil Éireann |
गणतंत्र | |
इसराइल | कनेसेट | गणतंत्र | परवर्तित वेस्टमिंस्टर प्रणाली: शक्तियों होता है जिसके द्वारा प्रधानमंत्री कैबिनेट, और विधायिका के अध्यक्ष के बीच विभाजित कर रहे हैं इसराइल की राष्ट्रपति का प्रयोग किया गया है। |
जापान | राष्ट्रीय आहार: पार्षदों की सभा प्रतिनिधि सभा |
राजतंत्र | परिवर्तित वेस्टमिंस्टर प्रणाली: कई गैर - आरक्षित अधिकार होगा जो की सलाह पर से [[जापान] के सम्राट] का प्रयोग किया गया है कैबिनेट एक असंशोधित सिस्टम में सीधे से प्रयोग कर रहे हैं प्रधानमंत्री, और इंपीरियल आरक्षित अधिकार मौजूद नहीं है। |
जमैका | संसद: प्रतिनिधि सभा सीनेट |
राजतंत्र | |
कुवैत | नेशनल असेंबली | राजतंत्र | |
मलेशिया | संसद: दीवान नगारा दीवान राक्यात |
अस्पष्ट | यांग-दी-पर्तुआन अगोंग शेयरों दोनों राजतंत्र और गणराज्यों में राज्य के प्रमुखों की विशेषताओं। |
माल्टा | संसद | गणतंत्र | |
मॉरीशस | नेशनल असेंबली | गणतंत्र | |
नाउरु | संसद | गणतंत्र | |
नेपाल | संसद | गणराज्य [1] | |
न्यूजीलैंड | संसद | राजतंत्र | |
पाकिस्तान | संसद: सीनेट नेशनल असेंबली |
गणतंत्र | |
पापुआ न्यू गिनी | संसद | राजतंत्र | |
30px सेंट किट्स और नेविस | नेशनल असेंबली | राजतंत्र | |
सेंट लूसिया | संसद: हिन्दी सीनेट विधानसभा |
राजतंत्र | |
सिंगापुर | संसद | गणतंत्र | |
सेंट विन्सेंट और ग्रेनेजियन्स | विधानसभा | राजतंत्र | |
सोलोमन द्वीप | सोलोमन द्वीप की संसद | राजतंत्र | |
त्रिनिदाद और टोबैगो | संसद: सीनेट प्रतिनिधि सभा |
गणतंत्र | |
तुवालू | संसद | राजतंत्र | |
यूनाइटेड किंगडम | संसद: हाउस ऑफ़ लॉर्ड्स हाउस ऑफ कॉमन्स |
राजतंत्र | |
वानूआतू | संसद | गणतंत्र |
इन्हें भी देखेंसंपादित करें
सन्दर्भसंपादित करें
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
- How the Westminster parliamentary system was exported around the world University of Cambridge.
- Module on Parliamentary Democracy Commonwealth Parliamentary Association.
- The Twilight of Westminster? Electoral Reform & its Consequences, Pippa Norris, 2000.
- Westminster in the Caribbean: History, Legacies, Challenges University College London.
- What is the Westminster System? Parliament of Victoria video.