वेस्पा (इतालवी: Vespa) पियाजियो द्वारा निर्मित स्कूटर और मोपेड का इतालवी लक्जरी ब्रांड है।[2] इस नाम का अर्थ इतालवी में ततैया है। हाल के वर्षों में, कई शहरी यात्रियों ने (विशेषकर यूरोप में) नए या ठीक किये गए वेस्पा खरीदे हैं। वेस्पा (और अन्य स्कूटर) की लोकप्रियता में वृद्धि के दो कारण हैं। एक तो बड़े शहरों में मोटर कार के लिए उपलब्ध पार्किंग की कमी और वेस्पा को चलाने में लगने वाली कम लागत।

वेस्पा
प्रकार सहायक कंपनी
उद्योग स्कूटर
स्थापना 23 अप्रैल 1946; 78 वर्ष पूर्व (1946-04-23)
मुख्यालय इटली
मातृ कंपनी पियाजियो[1]
वेबसाइट vespa.com

विंटेज मोटर स्कूटरों में रुचि के इस पुनरुत्थान ने एक स्कूटर रिपेयर उद्योग को भी जन्म दिया है।[3] जिसमें थाईलैंड, वियतनाम और इंडोनेशिया से बाकी दुनिया में कई ठीक किये वेस्पा निर्यात किए जा रहे हैं। विश्व स्तर पर वेस्पा का सबसे बड़ा बाजार अभी भी इटली ही है। लेकिन यूनाइटेड किंगडम अभी भी वेस्पा का दूसरा सबसे बड़ा वैश्विक बाजार है।

भारत में वेस्पा संपादित करें

पियाजियो ने पहली बार 1960 के दशक में बजाज ऑटो को भारत में वेस्पा स्कूटर के उत्पादन का लाइसेंस दिया था। 1971 में, तत्कालीन प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी के निजीकरण कार्यक्रमों के एक भाग के रूप में पियाजियो के लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया गया। यह साझेदारी समाप्त होने के बाद भी बजाज ने वेस्पा के डिज़ाइन के ऊपर बना चेतक स्कूटर का उत्पादन जारी रखा।

भारत में एक और वेस्पा पार्टनर एलएमएल मोटर्स था। 1983 में पियाजियो के साथ एक संयुक्त उद्यम के रूप में एलएमएल ने भारतीय बाजार में वेस्पा से प्रेरित स्कूटर जारी किये। 1999 में, पियाजियो के साथ लंबे विवाद के बाद एलएमएल ने पियाजियो की हिस्सेदारी वापस खरीद ली और साझेदारी समाप्त हो गई। फिर भी एलएमएल ने वेस्पा से प्रेरित स्कूटर का उत्पादन जारी रखा। 2 जून 2017 को एलएमएल ने दिवालिया होने का नोटिस जारी किया और वह 2018 में स्थायी रूप से बंद हो गई।

2012 में नई दिल्ली में आयोजित ऑटो एक्सपो से वेस्पा ने भारतीय बाजार में फिर से प्रवेश किया। पियाजियो ने एक्सपो में अपने स्कूटरों के कई संस्करण पेश किये। वेस्पा ने इस बार किसी भी भारतीय कंपनी से साझेदारी नहीं की और भारत में अपने स्कूटर स्वयं जारी किये। अब यह भारत में पांच संकरण में बिकता है जिनकी कीमत 1.17 लाख से 1.54 लाख के बीच है।[4][5] इसका इलेक्ट्रिक संस्करण भी कंपनी द्वारा निर्मित किया जा रहा है जिसका नाम "वेस्पा इलेक्ट्रिका" रखा गया है। कंपनी के अनुसार वह 3.5 घंटे में फूल चार्ज होने के बाद 100 किलोमीटर तक चलेगा और वह 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ सकता है।[6]

चित्र दीर्घा संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Vespa: पियाजियो ने लॉन्च किया वेस्पा का लिमिटेड-एडिशन मॉडल, मशहूर पॉप स्टार जस्टिन बीबर ने खुद किया डिजाइन, जानें खासियत". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 2 जून 2023.
  2. "Vespa ने लॉन्च किये महंगे लग्जरी स्कूटर, इस कीमत में आ जायेगी रॉयल एनफील्ड हंटर 350". पत्रिका. 20 मई 2023. अभिगमन तिथि 2 जून 2023.
  3. "35 मिनट में 60 साल पुराने कबाड़ स्कूटर को कर दिया चकाचक! देखने वाले कहेंगे- 'तुमसा कोई प्यारा नहीं है'". ज़ी न्यूज़. अभिगमन तिथि 2 जून 2023.
  4. "वेस्पा स्कूटर कीमत सूची, नई वेस्पा स्कूटर मॉडल 2023 फोटो, माइलेज". बाइकदेखो. अभिगमन तिथि 2 जून 2023.
  5. "Vespa Scooter में ग्राहकों को मिल रहा बेहतर विकल्प एक साथ लॉन्च हुए चार नए कलर". दैनिक जागरण. अभिगमन तिथि 2 जून 2023.
  6. "Vespa Elettrica: 3 घंटे में फुल चार्ज और 100 km की ड्राइविंग रेंज". न्यूज़ 24. 13 मई 2023. अभिगमन तिथि 2 जून 2023.