वैरेंगते
वैरेंगते भारत के मिज़ोरम राज्य के कोलासिब जिले में स्थित एक कस्बा है। यह मिज़ोरम की राजधानी आइज़ोल से १३० किमी की दूरी पर स्थित है।
वैरेंगते | |
---|---|
कस्बा | |
![]() बंग्लावेंग, वैरेंगते | |
निर्देशांक: 24°30′00″N 92°45′49″E / 24.499889°N 92.763728°Eनिर्देशांक: 24°30′00″N 92°45′49″E / 24.499889°N 92.763728°E | |
देश | ![]() |
राज्य | मिज़ोरम |
जिला | कोलासिब |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 10,545 |
भाषाएँ | |
• आधिकारिक | मिज़ो |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
दूरभाष कूट | +91 (0) 3837 |
जनसांख्यिकी
संपादित करेंभारत की जनगणना २०११ के अनुसार वैरेंगते की जनसंख्या १०,५४४ है जिसमे ५६४९ पुरुष और ४९०५ महिलाएँ हैं।[1]
यहां ६ वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या १४४१ है, जो कि १३.६५% जनसंख्या का निर्माण करते हैं। लिंगानुपात दर ८६८ है जो कि मिज़ोरम राज्य के औसत ९७६ से कम है। बच्चों में लिंगानुपात दर १०१३ है जो कि राज्य की दर से ९७० से काफी अधिक है। साक्षरता दर ९४.७३% है जो कि राज्य दर ९१.३३% से अधिक है। पुरुष साक्षरता दर ९५.२४% है तथा महिला साक्षरता दर ९४.१४% है।[1]
धर्म
संपादित करें२०११ जनगणना के अनुसार, यहाँ पर ८३.५१% इसाई, १०.४४% हिन्दू, ५.४४% मुस्लिम तथा ०.६१% अन्य हैं, जिसमे मुख्यतः बौद्ध और सिक्ख हैं।[2]
मिडिया
संपादित करेंवैरेंगते में प्रमुख समाचार पत्र वैरेंगते aw हैं:
शिक्षा
संपादित करेंप्रतिघात विद्रोह तथा जंगल संघर्ष विद्यालय
प्रतिघात विद्रोह तथा जंगल संघर्ष विद्यालय (अंग्रेज़ी: Counter-Insurgency and Jungle Warfare School [CIJWS]) वैरेंगते, मिज़ोरम स्थित भारतीय सेना के एक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान है जहाँ अपरंपरागत युद्ध, विशेषतः प्रतिघात विद्रोह तथा गुरिल्ला (छापामार) संघर्ष का प्रशिक्षण दिया जाता है।[3]
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ अ आ "Vairengte Population Census 2011". census2011.co.in. Archived from the original on 5 मई 2018. Retrieved 4 मई 2018.
- ↑ "Kolasib District Religion Census 2011". census2011.co.in. Archived from the original on 5 मई 2018. Retrieved 4 मई 2018.
- ↑ "India takes the fight to guerrillas". एशिया टाइम्स ऑनलाइन. 2004-11-20. Archived from the original on 21 अक्तूबर 2016. Retrieved 2011-11-16.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)