वो तेरी भाभी है पगले एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है। जिसका प्रसारण सब टीवी पर 18 जनवरी 2016 से सोमवार से शुक्रवार रात 10:30 बजे होता है।[1] इसका निर्माण विपुल शाह ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में अली असगर, कृष्णा गौकनी और अथर हबिब हैं।

Said in fun (1889) (14595894608)
वो तेरी भाभी है पगले
शैलीहास्य
निर्माताविपुल शाह
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या1
एपिसोड कि संख्या18 जनवरी 2016 को 1
उत्पादन
निर्माताविपुल शाह
उत्पादन स्थानमुंबई, महाराष्ट्र, भारत
संपादकअमित आर्यन
कैमरा सेटअपबहु-कैमरा
प्रसारण अवधिलगभग 24 मिनट
निर्माता कंपनीओप्टीमाइस्टिक्स निर्मित
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कसब टीवी
प्रकाशितजनवरी 18, 2016 (2016-01-18) –
वर्तमान

सारांश संपादित करें

इसमें दो लड़के एक ही लड़की से प्यार करते रहते हैं। नथू नाकाबंदी (अली अस्गर) उससे मिलने के लिए अस्पताल आता है, जहाँ उसे पता चलता है कि दीया को गुंडे बदमाशों से सख्त नफरत है। ये बात जान कर नथू एक नकली मरीज के रूप में वहाँ चले जाता है। दूसरा प्रेमी रणवीर (अथर हबिब) जब उस लड़की से मिलने अस्पताल आता है तो उसे भी पता चलता है कि दीया अमीर लोगों से नफरत करती है। इसके बाद रणवीर नकली डॉक्टर बन कर अस्पताल में नौकरी के लिए आ जाता है। वहीं नथू एक अनोखी बीमारी के साथ वहाँ आता है, जिसे वहाँ का कोई भी डॉक्टर समझ नहीं पाता है। तभी रणवीर भी वहाँ नौकरी के लिए आता है और वह नथू को देख कर बताता है कि उसे एक नई बीमारी है। इसके बाद नथू और रणवीर दोनों अस्पताल में अलग अलग झूठ बोल कर आ जाते हैं।

लेकिन कुछ ही दिनों के बाद उन दोनों को एक दूसरे की सच्चाई का पता चल जाता है और वे दोनों इस बात को दीया को बताने की कोशिश करते हैं और अंत में यह फैसला करते हैं कि कोई भी इस राज को दीया को नहीं बताएगा। इसके बाद वे एक दूसरे को "वो तेरी भाभी है पगले" कहते हैं।

कलाकार संपादित करें

  • अली अस्गर - नकली मरीज / नथू नाकाबंदी
  • अश्विन कौशल[2]
  • कृष्णा गौकनी
  • अथर हबिब - नकली डॉक्टर / रणवीर
  • अपरा मेहता - दीया की माँ
  • महेश ठाकुर - रणबीर के पिता
  • राकेश श्रीवास्तव - बहु-किरदार
  • कृष्णा भट्ट
  • खुशबू श्रोफ
  • उमेश बाजपई
  • मंजु बृजनन्दन शर्मा
  • निर्मल सोनी
  • प्रसाद बर्वे

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "वो तेरी भाभी है पगले - सब टीवी" (अंग्रेज़ी में). मूल से 9 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जनवरी 2016.
  2. "Ashwin Kaushal roped in for 'Wo teri bhabhi hai Pagle"" (अंग्रेज़ी में). टेलीचक्कर. 15 दिसम्बर 2015. अभिगमन तिथि 8 जनवरी 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें