शंघाई एयरलाइन्स चीन की एक निजी एयरलाइन्स है जिसका मुख्य कार्यालय शंघाई शहर में स्थित है। वैसे तो यह चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के पूर्ण स्वामित्व वाली सहभागी है फिर भी विलय के पश्चात भी इसने अपना अलग अस्तित्व बरकरार रखा है और इसकी अपनी खुद की वेश-भूषा और ब्रांड अभी भी कायम है।

शंघाई एयरलाइन्स घरेलू और विदेशी दोनो तरह की उड़ाने संचालित करता है। इसका लोगो एक लाल उर्ध्व रेखा पर बना हुआ सफेद क्रॅन है। इसके मुख्य आधार स्थल शंघाई पुडोंग इंटरनॅशनल एयरपोर्ट और शंघाई हॉंगक़ियओ इंटरनॅशनल एयरपोर्ट हैं। [1]

अपनी मूल कंपनी चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के साथ ही यह स्काइ टीम नाम के एयरलाइन्स के गठबंधन में भी शामिल है।

इतिहास और विकास संपादित करें

शंघाई एयरलाइन्स की स्थापना १९८५ में की गयी थी। यह चीन के पहली एयरलाइन्स जिसे एक बहुआयामी निवेश के द्वारा स्थापित किया गया था और शंघाई मुनिसिपल गवर्नमेंट तथा शंघाई के स्थानीय व्यापारिक संस्थान इसके प्रमुख निवेशक थे। शुरुआत में यह एयरलाइन्स सिर्फ़ घरेलू उड़ानो तक ही सीमित थी पर ११९७ से इसने अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी शुरू कर दी। [2]

२००२ के अंत में इस को शंघाई स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया गया और इसके कारण यह अपनी सेवायों के विस्तार के काबिल बन सका। २००६ में इसके मालवाहक सहायक इकाई की स्थापना की गयी। [2]

१२ दिसंबर २००७ को शंघाई एयरलाइन्स को स्टार अलाइयेन्स के १९वें सदस्य के रूप में मान्यता मिली जिसके कारण शंघाई के हवाई यातायात बाजार में इसकी पकड़ और मजबूत हो गयी। [3]

जून ११, २००९ को शंघाई एयरलाइन्स [4] के चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के साथ विलय की घोषणा की गयी। यह विलय इस उद्देश्य के साथ किया गया था की इससे शंघाई स्थित इन दोनो एरलाइन्स के मध्य अनावश्यक प्रतिस्पर्धा को कम किया जा सकेगा और इसके कारण संसाधानो की बचत हो सकेगी. अन्य घरेलू एयरलाइन्स जैसे कि एयर चाइना और चाइना सदर्न एयरलाइन्स के साथ स्पर्धा में भी इस से सहायता मिलने की उम्मीद थी। इस कदम से शंघाई एक अंतरराष्ट्रीय उड्डयन केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद मिली। [5]

फ़रवरी २०१० में यह विलय संपन्न हो गया और शंघाई एयरलाइन्स को शंघाई स्टॉक एक्सचेंज से हटा लिया गया और यह चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के पूर्ण स्वामित्व वाली एयरलाइन्स बन गयी। नयी संयुक्त इकाई के पास शंघाई के उड्डयन बाजार की करीब ५० फीसदी हिस्सेदारी है। [6]

विलय के बाद शंघाई एयरलाइन्स ने स्टार अलाइयेन्स से अपनी की सदस्यता समाप्त करने का आवेदन किया और १ नवंबर २०१० से यह स्टार अलाइयेन्स को छोड़ कर स्काइ टीम की सदस्य बन गयी।

गंतव्य संपादित करें

अपनी मूल कंपनी चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स के साथ मिलकर शंघाई एयरलाइन्स घरेलू गंतव्यों के एक विशाल क्षेत्र को कवर करती है। यह १४० से भी ज़्यादा गंतव्यों के मध्यम से ६० से भी अधिक मुख्य चीन और विदेशी मध्यम आकर वाले शहरों में अपनी सेवाएँ प्रदान करती है। इसकी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का प्रमुख केंद्र बिंदु होंग कॉंग, मकौ, ताइवान, जापान, दक्षिण कोरीया, सिंगापुर और थाइलॅंड है।[2] शंघाई एयरलाइन्स, चाइना ईस्टर्न एयरलाइन्स की तरफ़ से, अपने खुद के विमानो और चालक दल के साथ शंघाई से ऑस्ट्रेलिया के मेल्बर्न एरपोर्ट के लिए भी सेवा प्रदान करता है।

कोडशेयर समझौते संपादित करें

स्काइ टीम के सदस्यों के अलावा शंघाई एयरलाइन्स का चाइना युनाइटेड एरलाइन्स, कोरियन एर (स्कयथेआं), और सिच्वान एरलाइन्सके साथ भी कोडशेयर समझौता है।[2]

विमान दस्ता संपादित करें

मार्च २०१६ की जानकारी के अनुसार शंघाई एयरलाइन्स के पास निम्नलिखित ८२ विमान उपलब्ध थे।

प्रकार संख्या

एयरबस ए ३३०-२२० - ३

एयरबस ए ३३०-३०० - ३

बोयिंग ७३७-७०० - १०

बोयिंग ७३७-८०० - ६०

बोयिंग ७६७-३०० - ४

बोयिंग ७६७-३०० ई आर - २

इसके अलावा शंघाई एयरलाइन्स ने पाँच कॉमक ए आर २१ विमानो का ऑर्डर भी दे रखा था।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. फ्लाइट इंटरनेशनल १२–१८ अप्रैल २००५
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 13 मार्च 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 जून 2020.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 29 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अगस्त 2016.
  4. "शंघाई एयरलाइंस". क्लेरट्रिप.कॉम. मूल से 22 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ अगस्त २०१६.
  5. "चीन ईस्टर्न एयरलाइन्स अन्नोउंसेस डिटेल्ड मर्जर प्लान विथ शंघाई एयरलाइन्स_इंग्लिश _सिन्हा". मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ अगस्त २०१६.
  6. रिड बिज़नेस इनफार्मेशन लिमिटेड. "शंघाई एयरलाइन्स टू डिलिस्ट फ्रॉम स्टॉक एक्सचेंज". मूल से 15 दिसंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ अगस्त २०१६.