शक्ति - अस्तित्व के एहसास की


शक्ति - अस्तित्व के एहसास की एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका निर्माण और लेखन का कार्य रश्मी शर्मा ने किया है। यह शो 30 मई 2016 से कलर्स पर हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:00 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रसारित होता है। 2018 से यह शो अब शनिवार को भी रात 8:00 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रसारित किया जाने लगा है।

शक्ति - अस्तित्व के एहसास की
निर्मातारश्मी शर्मा
लेखकरश्मी शर्मा
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)हिन्दी
सीजन कि संख्या1
एपिसोड कि संख्या1360
उत्पादन
प्रसारण अवधि20 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्ककलर्स टीवी
प्रकाशित30 मई 2016 (2016-05-30) –
1 अक्टूबर 2021 (2021-10-01)

कहानी संपादित करें

ये कहानी दो बहनों, सौम्या और सुरभि की है। सौम्या से उसके पिता और दादी नफरत करते हैं, पर उसकी माँ निम्मी काफी प्यार करती है। इस कारण सुरभि को उसके पिता और दादी का सारा प्यार मिल जाता है। सौम्या एक शांत और चुपचाप रहने वाली लड़की है, वहीं सुरभि बहुत बात करती है और मजे में रहना पसंद करती है।

दस साल बाद

सौम्या और सुरभि बड़े हो जाते हैं। हरमन (विवियन डिसेना) का कुछ गुंडे पीछा करते रहते हैं, उसने बचने के लिए वो सौम्या के घर छुप जाता है। वहाँ वो सौम्या को पसंद करने लगता है। वहीं उसे पता चलता है कि इन गुंडों को सुरभि ने भेजा था, इस कारण वो उसका अपहरण करने का फैसला करता है, लेकिन गलती से सौम्या का अपहरण कर लेता है। उसके अगले ही दिन वो सौम्या को छोड़ देता है, लेकिन परिवार की इज्जत खराब न हो, इस कारण हरमन के पिता उसे सौम्या से शादी करने का आदेश देते हैं। सौम्या की माँ, निम्मी ये देख कर हैरान हो जाती है कि सौम्या की शादी हरमन होने वाली है, उसे ये डर लगा रहता है कि सौम्या का सच सामने आने के बाद हरमन उसे छोड़ कर चला जाएगा। कई लोगों के विरोध के बावजूद उन दोनों की शादी हो जाती है, और जल्द ही हरमन को सौम्या से प्यार हो जाता है। सौम्या को पता चलता है कि वो ट्रांसजेंडर है, और निम्मी के कहने पर वो ये बात हरमन से छुपा लेती है।

कलाकार संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "currentcrime.com". Current Crime. 5 अप्रैल 2016. मूल से 3 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 मई 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद)

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें