शतरंज का इतिहास कम से कम १५०० वर्ष पुराना है। इस खेल का सबसे पुराना रूप छठवीं शदी में भारत में जन्मा। भारत से यह फारस (आधुनिक ईरान) पहुँचा। जब अरबों ने फारस को जीता तब उनके द्वारा यह दक्षिणी यूरोप में पहुँचा। यूरोप में यह खेल अपने वर्तमान स्वरूप में पन्द्रहवीं शताब्दी में आरम्भ हुआ।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें